
Israel-Hamas War Viral Video
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में इज़रायल और फिलिस्तीन के नागरिक, इज़रायली सैनिक और फिलिस्तीनी आतंकी शामिल हैं। वहीं घायलों का आंकड़ा इससे काफी ज़्यादा है। इसी बीच एक इजराइली सैनिक का एक भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इजराइली सैनिक हमास के हमले में ढ़ेर हुए एक घर में पियानो के साथ इजराइल का राष्ट्रगान गा रहा है। IDF ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, हमास के आतंकियों द्वारा किए गए सामूहिक हमले में ढ़ेर हुए एक घर में एक सैनिक इजरायल का राष्ट्रगान गाता है। हमास हमारे हौसलों को बर्बाद नहीं करेगा।'
[typography_font:14pt;" >गाज़ा में हुई सबसे ज़्यादा मौतें
इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अब तक सबसे ज़्यादा मौतें गाज़ा में हुई हैं। हमास के हमले के बाद इज़रायली सेना ने गाज़ा पर हमले बढ़ा दिए और इस वजह से गाज़ा में काफी नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार युद्ध की वजह से मरने वाले 5,000 से ज़्यादा लोगों में से 3,785 से ज़्यादा मृतक गाज़ा के ही हैं।
Updated on:
22 Oct 2023 09:10 pm
Published on:
22 Oct 2023 09:09 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
