scriptसूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई से बनी सिविल वॉर की स्थिति, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री | Indians in Sudan asked to stay inside amid army-paramilitary clash | Patrika News
विदेश

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई से बनी सिविल वॉर की स्थिति, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

Sudan Violence: सूडान में हालात काफी बिगड़ गए हैं। इसकी वजह है वहाँ आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच छिड़ी जंग। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत ने सूडान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है।

Apr 15, 2023 / 05:45 pm

Tanay Mishra

sudan_army-paramilitry_clash.jpg

Sudan army-paramilitry clash

अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित देश सूडान (Sudan) में हालत काफी बिगड़ रहे हैं। सूडानी राजधानी खार्तूम (Khartoum) में आज, शनिवार, 15 अप्रैल को देश की आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इस लड़ाई में भीषण गोलीबारी और विस्फोट से शहर दहल उठा। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस खूनी जंग का असर पूरे देश पर पड़ रहा है। देशभर में माहौल काफी खराब हो गया है। आज हुई हिंसा में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और अभी इस जंग का अंत नहीं हुआ है।


भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

सूडान में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत ने सूडान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। सूडान में भारतीय मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी करते हुए लिखा, “सभी भारतीयों को सूचना दी जाती है कि कथित गोलीबारी और झड़पों को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तरह से सावधानी बरतें। सभी अपने घरों के अंदर ही रहें और तुरंत प्रभाव से बाहर निकलना बंद करें। साथ ही शांत रहे और अपडेट्स का इंतज़ार करें।”

https://twitter.com/EoI_Khartoum/status/1647161816919969793?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

TikTok को पूरी तरह से बैन करने वाला पहला अमरीकी राज्य बना Montana

सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद


सूडान में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में सूडान को छोड़कर किसी का भी बाहर निकलना संभव नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स में भी आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच हिंसा की वजह से आग लग गई।

सिविल वॉर की बनी स्थिति

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच खूनी जंग की वजह से देश में हालात काफी बिगड़ गए हैं और सिविल वॉर (गृह युद्ध) की स्थिति पैदा हो गई है। इस स्थिति के जल्द काबू में आने की संभावना के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। राजधानी खार्तूम में आर्मी हेडक्वार्टर्स और सेंट्रल डिफेंस मिनिस्ट्री पर भी हमले की खबर सामने आ रही है। कई बिल्डिंग्स से गोलियों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं।

जंग की वजह

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच जंग का कारण है देश की पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ की एक मांग। दरअसल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ चाहती है कि उन्हें देश की आर्मी में शामिल किया जाए और आर्मी का दर्जा दिया जाए। पर सूडान की आर्मी इसके खिलाफ है। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच खूनी जंग शुरू हो गई है, जिसका असर पूरे देश पर पड़ रहा है। यह जंग इतनी घातक है कि सूडान में सिविल वॉर के हालात पैदा हो गए हैं।

sudan_forces.jpg


कई प्रमुख सरकारी स्थानों पर रैपिड सपोर्ट फोर्स का कब्ज़ा

सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जंग के बीच रैपिड सपोर्ट फोर्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक बड़ी जानकारी दी है। रैपिड सपोर्ट फोर्स ने बताया कि उन्होंने राजधानी खार्तून में सूडानी आर्मी के कई ठिकानों पर हमला करते हुए वहाँ अपना कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ ही राजधानी में स्थित कई प्रमुख सरकारी स्थानों पर भी रैपिड सपोर्ट फोर्स ने कब्ज़ा करने का दवा किया है।

यह भी पढ़ें

BBC की नरेंद्र मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री के Twitter से हटने पर एलन मस्क ने दिया जवाब

Hindi News / world / सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई से बनी सिविल वॉर की स्थिति, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

ट्रेंडिंग वीडियो