11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है भारतीय मूल का ‘डर्टी हैरी’, जिसकी वजह से हुई 4 लोगों की मौत, शिकागो से गिरफ्तार

Human Trafficking Case: अमरीकी अधिकारियों ने हर्ष कुमार पटेल उर्फ डर्टी हैरी नाम के एक भारतीय मूल के शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि अवैध रूप से अमरीका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पूरे परिवार की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
human_smuggling_case.jpg

अमरीका में भारतीय परिवार की मौत हुई थी

Human Trafficking Case: अमरीकी अधिकारियों ने गुजरात के डिंगुचा मानव तस्करी मामले के मुख्य आरोपी हर्षकुमार पटेल उर्फ 'डर्टी हैरी' को शिकागो से गिरफ्तार किया है। इसपर मानव तस्करी सहित हत्या के मामले दर्ज हैं। हर्ष कुमार पर आरोप है कि दो साल पहले जनवरी 2022 में गुजरात के एक परिवार को बिना वीजा के अमरीका में प्रवेश कराने का प्रयास किया था। इस दौरान बर्फीले तूफान की वजह से सभी लोगों की जान चली गई थी। कैनेडियन ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन (सीबीसी) न्यूज के फिफ्थ एस्टेट सेगमेंट के अनुसार, हर्षकुमार को शिकागो हवाई अड्डे पर रखा गया था।

गांधीनगर के पास डिंगुचा में रहना था परिवार

आपको बता दें कि 39 वर्षीय जगदीश पटेल, 37 वर्षीय पत्नी वैशाली, 11 वर्षीय बेटी विहांगी और 3 वर्षीय बेटे धार्मिक की मौत ने कनाडा और अमरीका में गुजराती समुदाय को झकझोर कर रख दिया था। परिवार गांधीनगर के पास डिंगुचा का रहने वाला था।

तस्कर गिरोह का मुख्य आरोपी है हर्ष

हर्षकुमार कथित तौर पर 19 जनवरी, 2022 की रात को अमरीकी अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई वैन स्टीव शैंड के संपर्क में थे। शैंड पर गुजरात से सात लोगों की अवैध रूप से तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। इनमें वे चार लोग भी शामिल हैं जो अमरीकी सीमा के पास मारे गए थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हर्ष पटेल एक संगठित मानव तस्करी समूह का हिस्सा था जिसने संयुक्त राज्य अमरीका में भारतीय नागरिकों के अवैध प्रवेश की सुविधा प्रदान की थी। जांचकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ हर्षकुमार और शैंड के बीच व्हाट्सएप एक्सचेंज भी मिले हैं।

28 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होनी है। सीबीसी रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे मिनेसोटा स्थानांतरित किया जा सकता है। शैंड का जूरी ट्रायल भी मार्च में मिनेसोटा में शुरू होने वाला है। हर्षकुमार को हैरी पटेल, परम सिंह, हरेश पटेल और हरेश कुमार सिंह पटेल के उपनाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- 'देखो देखो कौन आया... गुजरात का शेर आया!' पीएम मोदी के पहले चुनाव का वीडियो अब हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- Delhi Nursery Admission: 1 मार्च से दिल्ली के स्कूलों में शुरू होगा एडमिशन, प्रदेश के लिए जरूर हैं ये दस्तावेज