scriptवेनेजुएला में आम चुनाव आज, मौजूदा राष्ट्रपति मादुरो का जाना तय | General elections in Venezuela today, current President Maduro's departure certain | Patrika News
विदेश

वेनेजुएला में आम चुनाव आज, मौजूदा राष्ट्रपति मादुरो का जाना तय

Venezuela elections: महंगाई और बढ़ते अपराध के कारण मादुरो देश में बेहद अलोकप्रिय हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, 2014 से अब तक 77 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं।

नई दिल्लीJul 28, 2024 / 11:11 am

Jyoti Sharma

Venezuela elections

Venezuela elections

Venezuela elections: दक्षिण अमरीकी देश वेनेजुएला में रविवार को मतदान हैं। इन चुनावों को वेनेजुएला के आधुनिक इतिहास में देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। यहां 11 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद, यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उरुतिया के खिलाफ तीसरे कार्यकाल के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। 
एडमंडो चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित बेहद लोकप्रिय नेता मारिया कोरिना मचाडो के स्थान पर विपक्ष के उम्मीदवार हैं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मादुरो विपक्षी उम्मीदवार से 40 अंकों से पीछे हैं। सर्वेक्षणों के अनुसार मादुरो को 12.5 से 25 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है, जबकि गोंजालेज को करीब 60 फीसदी प्रतिशत समर्थन प्राप्त है। महंगाई और बढ़ते अपराध के कारण मादुरो देश में बेहद अलोकप्रिय हो चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, 2014 से अब तक 77 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं, जो आधुनिक इतिहास में सामूहिक विस्थापन की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। हर दिन करीब 2,000 लोग पलायन कर रहे हैं।

Hindi News/ world / वेनेजुएला में आम चुनाव आज, मौजूदा राष्ट्रपति मादुरो का जाना तय

ट्रेंडिंग वीडियो