scriptEarthquake: सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.8 strikes Central East Pacific Rise | Patrika News
विदेश

Earthquake: सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

Central East Pacific Rise Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ रहे मामलों के बीच आज सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर भूकंप आया।

नई दिल्लीJul 12, 2024 / 01:52 pm

Tanay Mishra

earthquake_logo.jpg

Earthquakes in Argentina

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है और यह बात जगजाहिर है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, शुक्रवार, 12 जुलाई को आए भूकंपों में सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ (Central East Pacific Rise) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज जल्द सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर आया। सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

आज सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का झटका तेज़ था, लेकिन नुकसान नहीं हुआ।

सुनामी का नहीं है खतरा

सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आज आए 5.8 तीव्रता के भूकंप से सुनामी को कोई खतरा नहीं है। पहले सुनामी के खतरे की आशंका लगी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पुष्टि हो गई कि इस भूकंप की वजह से सुनामी बिल्कुल भी खतरा नहीं है।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

जीत के लिए यूक्रेन को बिना पाबंदियों के करना होगा रूस के अंदर हमला, ज़ेलेन्स्की ने नाटो से मांगा ग्रीन सिग्नल

Hindi News/ world / Earthquake: सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज़ पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो