scriptम्यांमार में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.7 strikes Myanmar | Patrika News
विदेश

म्यांमार में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

Earthquake In Myanmar: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। आज म्यांमार में भूकंप आया।

Nov 17, 2023 / 12:02 pm

Tanay Mishra

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। हर दिन दुनिया में कही न कही भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज म्यांमार (Myanmar) में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार म्यांमार में यह भूकंप सुबह 7 बजकर 07 मिनट पर आया। यह भूकंप केंग तुंग (Kēng Tung) शहर से 76 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी म्यांमार में आए इस भूकंप की पुष्टि की। इस भूकंप के झटके म्यामार के पड़ोसी देश थाईलैंड और लाओस में भी महसूस किए गए।


कितनी रही गहराई?

जानकारी के अनुसार म्यांमार में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/NewEarthquake/status/1725332318485627184?ref_src=twsrc%5Etfw


घरों से निकलकर बाहर भागे लोग

म्यांमार में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ, पर भूकंप प्रभावित क्षेत्र में अपने घरों में सो रहे लोगों की नींद इस भूकंप की वजह से खुल गई और वो अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर भागे।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और इस महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

भारत के साथ पार्टनरशिप मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है अमेरिका, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भी होगा इजाफा

Hindi News/ world / म्यांमार में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो