scriptचिली के ईस्टर आइलैंड पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.4 strikes Easter Island of Chile | Patrika News
विदेश

चिली के ईस्टर आइलैंड पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

Earthquake On Easter Island Of Chile: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। आज चिली के ईस्टर आइलैंड पर भूकंप आया।

Jan 23, 2024 / 01:58 pm

Tanay Mishra

earthquake-scale.jpg

Earthquake on Easter Island

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा जगजाहिर है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज आए भूकंपों की लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप आज, मंगलवार, 23 जनवरी को चिली (Chile) के ईस्टर आइलैंड (Easter Island ) पर साउथईस्ट में आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर आया। ईस्टर आइलैंड पर आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

चिली के ईस्टर आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1749650797481406581?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

चिली के ईस्टर आइलैंड पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने भूकंप का झटका ज़रूर महसूस किया।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें

म्यांमार का सैन्य विमान हुआ मिजोरम में क्रैश, 6 लोग घायल



Hindi News / world / चिली के ईस्टर आइलैंड पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो