scriptEarthquake:  भीषण भूकंप से कांप गई 4 देशों की धरती, इतनी रही तीव्रता  | Earthquake in Indonesia Hawaii Chile And Turkey | Patrika News
विदेश

Earthquake:  भीषण भूकंप से कांप गई 4 देशों की धरती, इतनी रही तीव्रता 

Earthquake: कुछ दिन पहले पेरू में 7.2 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

नई दिल्लीJul 07, 2024 / 03:03 pm

Jyoti Sharma

Earthquake

Earthquake

Earthquake: रविवार को आए भीषण भूकंप से 4 देशों की धरती कांप उठी। संयुक्त राज्य अमेरिका से 16 किमी दूर हवाई में, चिली, इंडोनेशिया और टर्की में ये झटके महसूस किए गए। सबसे तेज भूकंप इंडोनेशिया में आया जहां इसकी तीव्रता 4.6 रही। इंडोनेशिया में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। इसके अलावा चिली में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किए में 3.3 का और हवाई में 3.5 और फिर 4.1 का भूकंप आया था। 
Eartquake in Indonesia: इंडोनेशिया के पेकालोगान में स्थानीय समायानुसार रविवार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। 
हवाई में पैराडाइज पार्क में पहले 4.1 का और फिर 3.5 का भूकंप आया। स्थानीय समय के मुताबिक रात 8 बजे ये झटके महसूस किए गए। 

Earthquake in Chile: चिली में रात 12 बजकर 29 मिनट पर वीना डेल मार में ये भूकंप आया। वहीं तुर्किए के इल्बिस्तान में भी रात 12 बजकर 3 मिनट पर ये भूकंप आया।

Hindi News / world / Earthquake:  भीषण भूकंप से कांप गई 4 देशों की धरती, इतनी रही तीव्रता 

ट्रेंडिंग वीडियो