scriptडोनाल्ड ट्रंप का ब्लंडर, जो बाइडन की जगह बराक ओबामा को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति | Trump makes blunder, calls Obama US President instead of Biden | Patrika News
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का ब्लंडर, जो बाइडन की जगह बराक ओबामा को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump Makes Blunder: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक ब्लंडर कर दिया।

Mar 04, 2024 / 01:04 pm

Tanay Mishra

obama-trump-biden.jpg

Barack Obama, Donald Trump & Joe Biden (From left to right)

अमेरिका (United States Of America) में राजनीतिक घमासान शुरू हो चुका है। इसी साल देश में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने वाला है। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होगा और नए राष्ट्रपति का फैसला कुछ दिन में हो जाएगा। इस बार के चुनाव में भी जंग जो बाइडन (Joe Biden) और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच तय मानी जा रही है। दोनों ने एक-दूसरे पर शब्दों के तीर चलाने शुरू भी कर दिए हैं। अक्सर ही अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन अपने भाषणों में गलती से कुछ न कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे उनका मज़ाक उड़ जाता है। बाइडन की इन गलतियों का सोशल मीडिया पर भी मज़ाक बनाया जाता है और इसके पीछे उनकी बढ़ती उम्र को भी वजह बताया जाता है। पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी अक्सर ही ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ कर दिया।


ट्रंप का ब्लंडर

ट्रंप हाल ही में एक एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक ब्लंडर कर दिया।

बाइडन की जगह ओबामा को बताया वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान बाइडन की जगह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) को वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बता दिया। ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे नीचे देखा जा सकता है।

https://twitter.com/mmpadellan/status/1764259432849088882?ref_src=twsrc%5Etfw


ट्रंप का उड़ा मज़ाक

ट्रंप के इस ब्लंडर की वजह से सोशल मीडिया पर उनका भी मज़ाक उड़ रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि ट्रंप की उम्र हो गई है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि ट्रंप को मेडिकल हेल्प की ज़रूरत है। हालांकि ट्रंप के समर्थक उनका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं पर इस ब्लंडर की वजह से ट्रंप खूब ट्रोल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया में फिर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता



Hindi News/ world / डोनाल्ड ट्रंप का ब्लंडर, जो बाइडन की जगह बराक ओबामा को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रेंडिंग वीडियो