
Dagestan airport
इज़रायल (Izrael) और हमास (Hamas) के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर के ज़्यादातर मुस्लिम इज़रायल के खिलाफ हो गए हैं। इसकी वजह है फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे हमले और फिलिस्तीनी भी मुस्लिम ही होते हैं। ऐसे में दुनिया में अलग-अलग जगहों पर मुस्लिम इज़रायल के खिलाफ अपने विरोध का प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शनों के ज़रिए लोग गाज़ावासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग तो खुलेआम इज़रायल का विरोध कर रहे हैं। रूस (Russia) के दागिस्तान (Dagestan) में पिछली रात ऐसा ही सामने आया जिस वजह से दागिस्तान एयरपोर्ट को 6 नवंबर तक बंद करने का फैसला लेना पड़ा।
फिर खुला दागिस्तान का एयरपोर्ट
दागिस्तान के एयरपोर्ट को पहले 6 नवंबर तक बंद रखने का प्लान था, पर अब उसमें बदलाव करते हुए आज सोमवार, 30 अक्टूबर को दोपहर में एयरपोर्ट फिर से खोल दिया गया है।
क्यों बंद करना पड़ा था दागिस्तान का एयरपोर्ट?
रूस का दागिस्तान एक मुस्लिम बाहुल्य रिपब्लिक है। ऐसे में साफ है कि यहाँ की जनता भी इज़रायल के विरोध में है। इन लोगों को इस बात की खबर लग गई थी कि दागिस्तान एयरपोर्ट पर इज़रायल के तेल अवीव से इजरायलियों से भरा एक विमान लैंड करने वाला है। ऐसे में इस मुस्लिम भीड़ का लक्ष्य इजरायलियों पर हमला करना था। इन लोगों ने विमान के बाहर अल्लाहु-अकबर के नारे भी लगाए। हालांकि सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने से मामला काबू में आया। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पर मामले की गंभीरता को देखते हुए रूस की एविऐशन एजेंसी रोसावियात्सिया ने दागिस्तान एयरपोर्ट को 6 नवंबर तक बंद करने का ऐलान कर दिया था।
Published on:
30 Oct 2023 06:43 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
