
People wearing mask at airport in Singapore
दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना एक बार फिर लौटता दिख रहा है। दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ देशों में कोरोना की वापसी हो गई है। ऐसे में इन देशों की सरकारें भी चिंतित हैं। दक्षिण पूर्व एशिया के ही एक देश सिंगापुर में कोरोना का डर एक बार फिर लौटता दिख रहा है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही देश में कोरोना की नई लहर आने की आशंका जताई थी। ऐसे में देश की सरकार इसे रोकने के लिए सतर्क हो गई है।
दक्षिण पूर्व एशिया में एयरपोर्ट पर लागू किए गए सख्त नियम
दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ देशों में साल के अंत के दौरान यात्राओं के बढ़ने की वजह से कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इन देशों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। एयरपोर्ट्स पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। यात्रियों से यात्रा के दौरान और एयरपोर्ट्स पर मास्क पहनने की अपील की गई है। कुछ एयरपोर्ट्स पर थर्मल स्कैनर्स भी लगाए गए हैं जिससे यात्रियों की जांच की जा सके। साथ ही बीमार होने पर लोगों को यात्रा न करने की भी सलाह दी गई है।
किस वजह से बढ़ सकते हैं मामले?
साल के अंत में फेस्टिव सीज़न की वजह से यात्राएं तो बढ़ेगी ही, साथ ही पार्टियाँ भी काफी ज़्यादा होंगी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के एक जगह एकत्रित होने की वजह से कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इंडोनेशिया और मलेशिया में बढ़े मामले
पिछले कुछ दिनों में इंडोनेशिया और मलेशिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं। हालांकि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है, पर फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाया चीन
Published on:
14 Dec 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
