scriptबच्चों के लिए खतरा साबित हो रहे खांसी की सिरप, अब इस देश में खत्म कर दिए 99 जीवन | cough syrup taking life of small kids, Cough syurp new danger for kids | Patrika News
विदेश

बच्चों के लिए खतरा साबित हो रहे खांसी की सिरप, अब इस देश में खत्म कर दिए 99 जीवन

खांसी की सीरप बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। इंडोनेशियाई सरकार ने बुधवार को सभी सिरप और लिक्विड दवाओं के प्रिसक्रिप्शन और ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस साल किडनी की चोट के चलते लगभग 100 बच्चों की मौत हो गई है।

Oct 20, 2022 / 11:59 am

Swatantra Jain

cough_syrup_danger_1.jpg

मुंबई पुलिस ने मझगांव में कोडीन कफ सिरप जब्त किया

इंडोनेशिया (Indonesia) में सरकार ने इस साल किडनी की समस्या (acute kidney injury) से लगभग 100 बच्चों की मौत हो जाने के बाद देश में सभी कफ सिरप और लिक्विड दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस साल अब तक इंडोनेशिया में किडनी इंजरी की वजह से लगभग 100 बच्चों की मौत हो गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये इंजरी कफ सिरप की वजह से हुई है। इससे पहले अफ्रीका के गाम्बिया में कफ सिरप पीने से 69 बच्चों की मौत हो गई थी। इनका इल्जाम भारतीय दवा कंपनी पर आया था। इन चारों सिरप के नाम प्रोमेथाजीन ओरल सॉल्युशन, कोफेक्समलीन बेबी कफ सिरप, मेकऑफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप हैं।
अब तक 99 बच्चों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियारिल मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी तक, हमें 20 प्रांतों से 99 मौतों के साथ 206 मामले मिले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी हेल्थ से जुड़े कर्मचारियों को अस्थायी रूप से तरल दवा या सिरप नहीं लिखने के लिए कहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बच्चों में किडनी इंजरी के मामलों में वृद्धि इस साल जनवरी में शुरू हुई और अगस्त के अंत से इसमें और तेजी आई। उन्होंने कहा, “अगस्त 2022 के अंत से, मंत्रालय और बाल रोग विशेषज्ञ संघ को किडनी इंजरी के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट मिली है।”
https://twitter.com/Reuters/status/1582781119728066561?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/indonesia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गांबिया की सिरप में भारत का आया था नाम

इंडोनेशिया में रिपोर्ट किए गए ज्यादातर मामलों में 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। हालिया बढ़ोतरी से पहले, मंत्रालय ने आम तौर पर एक महीने में किडनी इंजरी के एक या दो मामले देखे थे। इससे पहले अफ्रीकी देश गाम्बिया में कथित रूप से भारतीय कंपनी की सिरप पीने के बाद लगभग 70 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया था। हालांकि इंडोनेशियाई खाद्य और औषधि एजेंसी ने कहा कि गाम्बिया में इम्पोर्ट किए जाने वाले सिरप उनके देश में नहीं थे।

Hindi News / world / बच्चों के लिए खतरा साबित हो रहे खांसी की सिरप, अब इस देश में खत्म कर दिए 99 जीवन

ट्रेंडिंग वीडियो