scriptमैक्सिको में 2 प्राइवेट विमानों की हुई टक्कर, सभी 5 यात्रियों की मौत | Collision between 2 private planes in Mexico leaves 5 dead | Patrika News
विदेश

मैक्सिको में 2 प्राइवेट विमानों की हुई टक्कर, सभी 5 यात्रियों की मौत

Planes Collision In Mexico: मैक्सिको में दो प्राइवेट विमानों की टक्कर होने से हाहाकार मच गया। इस एक्सीडेंट में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Sep 26, 2023 / 11:21 am

Tanay Mishra

planes_collision_in_mexico.jpg

Planes collision in Mexico

पिछले कुछ महीनों में विमान हादसों के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला हाल ही में मैक्सिको में देखने को मिला। यह मामला मैक्सिको (Mexico) के डुरांगो (Durango) राज्य के ला गैलानसिटा (La Galancita) शहर में हुआ। सोमवार की सुबह ला गैलानसिटा में 2 प्राइवेट विमानों की टक्कर हो गई। यह एक्सीडेंट एक एयरस्ट्रिप पर हुआ। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट के समय एक प्राइवेट विमान लैंड कर रहा था और दूसरा टेकऑफ कर रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर में शामिल दोनों प्राइवेट विमान Cessna एविएशन कंपनी के लाइट एयरक्राफ्ट्स थे।


5 लोगों की मौत

मैक्सिको के डुरांगो राज्य के ला गैलानसिटा शहर में हुई दो प्राइवेट विमानों की टक्कर में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। इसकी वजह दोनों प्राइवेट विमानों में टक्कर के बाद आग लगने को बताया जा रहा है।

https://twitter.com/ReadyAlerts/status/1706455747977158694?ref_src=twsrc%5Etfw


एक्सीडेंट के कारण की जांच हुई शुरू

मैक्सिको के डुरांगो राज्य के ला गैलानसिटा शहर में हुई दो प्राइवेट विमानों की टक्कर के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस एक्सीडेंट के कारण की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें

चीन की कोयला खदान में हादसा, 16 मजदूरों की मौत

Hindi News / world / मैक्सिको में 2 प्राइवेट विमानों की हुई टक्कर, सभी 5 यात्रियों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो