
US Shooting: पिछले साल अमरीका के टेक्सस में एक स्कूल में हुई फायरिंग में 18 बच्चों की जान चली गयी थी। इस घटना ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया था। अब उस घटना के करीब एक साल बाद कल बुधवार को एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने सबको चौंका दिया है। यहां की लेविस्टन शहर में इस बार जो घटना हुई है वह बिल्कुल उसी वीडियो गेम की तरह नजर आती है, जिसमें छोटे बच्चे अपने टारगेट को मारने लग जाते हैं। अब तक इस गोलीबारी में 22 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आइये जानते हैं आखिर अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं आम क्यों हो गयी है, लोग एक-दूसरे के जान के प्यासे क्यों हो गए हैं? क्या इसकी वजह गन कल्चर नहीं है और अगर है तो इस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है।
कैसा है अमेरिका का गन कल्चर?
आंकड़ों की माने तो अमरीका में गन कल्चर का इतिहास लगभग 232 वर्ष पुरानी है। 1791 में पहली बार यहां के लोगों को हथियार रखने का अधिकार दिया गया था। 2023 तक अमेरिका में 46 फीसदी लोगों के पास बंदूक है। वर्ष 1972 तक यहां के लगभग 37 फीसदी लोगों के पास हथियार था।कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अभी भी यहां के बड़े वर्ग के पास कम से कम एक बंदूक है।
पिछले 50 साल में 15 लाख मौतें
अगर किसी देश में लगभग वहां की आधी आबादी के पास हथियार होगा तो यह अपने आप में बेहद खतरनाक है। साल 2023 के डेटा को देखें तो महज मार्च महीने तक यहां 9870 लोगों की गन कल्चर की वजह से मौत हो चुकी है। इसमें हर रोज आत्महत्या की वजह से 67 लोगों की जान जा रही है। वहीं, इस साल अभी तक अमेरिका में अभी तक 200 से अधिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। अंधाधुंध फायरिंग से होने वाली मौतों में 398 बच्चे शामिल हैं। वहीं, पिछले 50 वर्षों में इस कारण यहां 15 लाख लोगों की जानें जा चुकी हैं।
यह भी पढ़े- 2000 का नोट बंद, 1000 की करेंसी लौटेगी! क्या है रिज़र्व बैंक का नया प्लान
इस वजह से नहीं मिल रही गन कल्चर से आजादी
हम और आप जैसे बाजार में जाकर घर के जरूरतों की सामान आसानी से खरीदते हैं वैसे ही अमरीका में गन कोई भी आसानी से खरीद सकता है। यहां गन रखना मर्दानगी का सबूत माना जाता है। गन कल्चर को बढ़ाने में यहां की नकारात्मक राजनीति की मुख्य भूमिका है। यहां के आम लोग तो इस कल्चर पर लगाम लगाने के पक्ष में हैं लेकिन पॉवर में बैठे लोग इसे खत्म नहीं होने देते।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमरीका में गन को टशन या आजादी के रुप में देखा जाता है। यही मुख्य वजह है कि से यहां के लोग इसे प्रभुत्व वाली चीज मानते हैं। यहां एक संपन्न क्लास हथियार रखने को असली रुतबा के रुप में मानते हैं और जब उनसे इस बारे में सवाल किया जाता है तो इसे लेकर सुरक्षा का हवाला देते हैं। इसके अलावा यहां गन आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिससे इसका प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है।
यह भी पढ़े- तेज' के बाद 'हामून' से बदला मौसम, इन राज्यों में सुबह और शाम महसूस होने लगी ठंड
बेहद आसान है बंदूक पाना
हमारे देश भारत में अगर कोई व्यक्ति किसी जायज कारण से भी लाइसेंसी हथियार लेना चाहता है तो प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि उन्हें नहीं मिल पाता लेकिन अमरीका में बंदूक खरीदना बेहद आसान काम है। अगर आप अमरीकी हैं और आपको गन खरीदना है तो किसी आप दुकान पर जाइए, वहां कुछ नियमों का पालन करना होगा और कुछ सवालों का जवाब देकर बंदूक घर ले आइये।
महज एक घंटे के भीतर कोई भी शक्स यहां बंदूक अपने घर ले आएगा। जहां आप गन खरीदने जाएंगे वहां आपना बैकग्राउंड चेक किया जाएगा, कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड आपके नाम है तो दिक्कत होगी। इसके बाद आपसे एक फॉर्म में कुछ डिक्लेरेशन करवाए जाते हैं। चंद मिनटों की प्रक्रिया के बाद आप एक गन के मालिक हो जाएंगे।
Published on:
26 Oct 2023 10:29 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
