
Vladimir Putin and Donald Trump
Donald Trump and Vladimir Putin relation: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की हत्या के प्रयास के बाद उनकी सलामती के लिए चर्च में प्रार्थना की थी। यह जानकारी ट्रंप के शीर्ष दूत स्टीव विटकॉफ ( Steve Witkoff) ने दी, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच एक अनोखी दोस्ती का खुलासा किया। विटकॉफ के अनुसार,व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पिछली गर्मियों में ट्रंप के साथ एक चुनावी रैली के दौरान हुए हत्या के प्रयास (assassination attempt) के बाद उनके स्वास्थ्य और सलामती के लिए प्रार्थना की थी।
स्टीव विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज होस्ट टकर कार्लसन के पॉडकास्ट पर उपस्थिति के दौरान इस बात का उल्लेख किया कि पुतिन ने ट्रंप के ठीक होने के लिए स्थानीय चर्च में पादरी से प्रार्थना की थी। विटकॉफ ने बताया कि पुतिन और ट्रंप के बीच दोस्ती थी, और जब पुतिन ने यह बात ट्रंप से साझा की, तो ट्रंप बहुत भावुक हो गए थे। यह घटना न केवल पुतिन की ट्रंप के प्रति चिंता दती है, बल्कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत संबंधों का भी संकेत देती है।
यह खुलासा तब हुआ जब पेंसिलवेनिया के बटलर में एक अभियान रैली के दौरान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रंप पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गए थे। इस घटना के बाद, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने गोलीबारी का आरोप ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों पर लगाया था। सद्भावना के एक और संकेत के रूप में, पुतिन ने एक प्रसिद्ध रूसी कलाकार की ओर से ट्रंप का एक "सुंदर चित्र" बनवाया और उन्हें उपहार में दिया। यह कदम पुतिन और ट्रंप के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध उजागर करता है। ट्रंप ने पुतिन की कई बार प्रशंसा करते हुए उन्हें "प्रतिभाशाली" और "मजबूत नेता" के रूप में संबोधित किया है, जिससे उनकी आलोचना भी हुई है, खास कर उन लोगों को बहुत बुरा लगा जो उन पर क्रेमलिन के प्रति नरम होने का आरोप लगाते हैं।
Updated on:
22 Mar 2025 03:44 pm
Published on:
22 Mar 2025 03:43 pm
