
नई दिल्ली: पर्यावरण खतरे में है। पेड़-पौधों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। ऐसे में सरकार से लेकर कई गैर-सरकारी संस्था पेड़ लगाने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। हर किसी को पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपने भी अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि एक पौधा ऐसा भी है जो इंसानी जान के लिए बेहद खतरनाक है।
ये है वो पौधा
दरअसल, लंदन में एक ऐसा ही घातक पौधा है जिसे यहां कि आम भाषा में 'होगवीज' या 'किलर ट्री' कहते हैं। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम 'हेरकिलम मेंटागोजिएनम' है। ये पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के तट पर पाया जाता है। ये पौधे बेहद खतरनाक होते हैं और इनकी अधिकतम लंबाई 14 फीट तक होती है। ये पौधा काफी आकर्षक होता है, लेकिन उससे ज्यादा ये जानलेवा होता है। इस पौधे को कोई अगर छू ले तो उसके हाथों पर फफोले पड़ जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पौधे को छूने के 48 घंटों के अदर ही ये खतरनाक असर दिखाना शुरु कर देता है।
जा सकती है आंखों की रोशनी!
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पौधे को छू या फिर सहला दिया तो कुछ ही घंटों में आपको अहसास होगा कि आपकी पूरी त्वचा जल रही है। चिकित्सकों का ये तक कहना है कि अगर कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो इससे इंसानों की आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ा जाता है। वहीं इस पौधे से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कोई सटीक दवा नहीं बन पाई है। ऐसे में ये पौधा इंसानों के लिए काफी खतरनाक है।
Published on:
02 Nov 2019 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
