वेट लॉस

Reduce Side Belly Fat: पतली कमर चाहिए तो करें तिर्यक ताड़ासन और जानें इसके अन्य लाभ

Reduce Side Belly Fat: कमर की चर्बी को घटाने के साथ-साथ इस आसन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह आसन मांसपेशियों को लचीला बनाने के साथ ही कंधों को भी मजबूती प्रदान करता है।

Nov 30, 2021 / 01:53 pm

Tanya Paliwal

Reduce Side Belly Fat

नई दिल्ली। Reduce Side Belly Fat: लंबे समय तक दफ्तर आदि में बैठे-बैठे काम करने तथा अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण आजकल लोगों को कमर और पेट के आसपास की लटकती चर्बी बहुत परेशान करती है। इसी चर्बी को कम करने के लिए सही खान-पान के साथ-साथ तिर्यक ताड़ासन करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि, इस आसन को करते समय आपका शरीर एक मुड़े हुए ताड़ के पेड़ के समान लगता है। तो आइए जानते हैं तिर्यक ताड़ासन करने का तरीका…

तिर्यक ताड़ासन करने की विधि…
इस आसन को करने के लिए सर्वप्रथम योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों के मध्य कंधे की चौड़ाई से थोड़ी अधिक दूरी बना लें। अपनी दृष्टि को शरीर के सामने किसी एक निश्चित बिंदु पर टिका लें। इसके बाद सांस अंदर लेते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के ऊपर उठाएं। सुनिश्चित करें कि हथेलियां छत की तरफ हों। हाथों को छत की तरफ खींचते हुए पूरे शरीर को तान लें।

अब सांस छोड़ते हुए शरीर को कमर से मोड़ते हुए दाहिनी ओर झुकाएं। ध्यान रहे कि आपको ना पीछे की ओर झुकना है, ना आगे की ओर और ना ही अपना धड़ मोड़ना है। सांस रोके हुए कुछ समय के लिए ऐसी स्थिति में बनी रहे और फिर सांस अंदर भरके धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। बाई तरफ झुकते हुए इसी प्रक्रिया को दोहराएं। इस एक चक्र की तरह कम से कम 4-5 चक्र अवश्य करें। इस आसन को करते समय आपको एक तरफ खिंचाव तथा दूसरी तरफ सिकुड़न महसूस होती है।

तिर्यक ताड़ासन करने के अन्य लाभ:-

Hindi News / Health / Weight Loss / Reduce Side Belly Fat: पतली कमर चाहिए तो करें तिर्यक ताड़ासन और जानें इसके अन्य लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.