14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कूल की खटारा बस का वीडियो, डीएम ने कराया सीज

Varanasi News : परिजनों की मानें तो वाराणसी में कई बसें कंडम हैं और सड़कों पर दौड़ रही हैं। कहीं कोई हादसा होता है तो कुछ दिन परिवहन विभाग बसों की चेकिंग करता है और फिर वही ढाक के तीन पात, और बसें ख़तरा हालत में सड़कों पर दौड़ती रहती हैं। परीजनों ने डीएम से लगातार गाड़ियों की चेकिंग का अनुरोध किया है।

2 min read
Google source verification
Varanasi News Latest

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कूल की खटारा बस का वीडियो, डीएम ने कराया सीज,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कूल की खटारा बस का वीडियो, डीएम ने कराया सीज,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कूल की खटारा बस का वीडियो, डीएम ने कराया सीज

वाराणसी। मासूम की जिंदगी से खिलवाड़ करते त्रिपद स्कूल, पिंडरा की एक खतरा वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से बहुत ही तेजी से वायरल हुआ था। इस बस की नंबर प्लेट, फ्रंट ग्लास और स्टेयरिंग की स्थिति बद से बदतर थी लेकिन बस ड्राइवर आराम से इसमें बच्चों को ढो रहा था। अभिभावकों ने वीडियो वायरल किया तो बात डीएम तक पहुंची और फिर शुरू हुई कार्रवाई ; कुछ ही देर बाद यह बस सीज कर दी गई। उधर स्कूल के प्रबंधक ने इस बात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला प्रशासन और अभिभावकों से माफी भी मांगी है।

शुक्रवार की दोपहर वायरल हुआ वीडियो

शुक्रवार को वाराणसी में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर 1 मिनट 42 सेकेण्ड का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें त्रिपद स्कूल, पिंडरा की एक बस दिखाई दे रही है, जिसका फ्रंट ग्लास टूटा हुआ है। हेडलाइट नहीं है, यहां तक की स्टेयरिंग ऐसी की कभी भी फेल हो सकती है। गाड़ी का फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण सभी फेल मिला। वहीं दरवाजे से ऊपर चढ़ने की सीढ़ी पर बड़ा सा ***** मिला जिसे लकड़ी रखकर ढाका गया है।

वीडियो हुआ वायरल तो घनघनाने लगे फोन

वाराणसी में बच्चों के साथ हो रहे इस खिलवाड़ की शिकायत परिजनों ने ट्विट्टर के माध्यम से परिवहन मंत्री से भी की। कुछ ही देर बाद सरकारी कार्यलयों से लेकर स्कूल के प्रबंधक के कार्यालय की घंटी घनघनाने लगी। लोगों ने प्रबंधक से जानकारी लेनी चाहिए तो उनका फोन ऑफ मिला।

डीएम ने लिया संज्ञान, सीज हुई बस

ममला बड़ा होता देख जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वतः इस मामले का संज्ञान लिया और विभागीय स्तर पर जांच करवाकर संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहन को सीज करने के लिए निर्देशित किया और सम्बंधित धाराओं में कार्रवाई की बात भी कही। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों और परिवहन अधिकारियों ने बस को सीज करवाया और कार्रवाई शुरू कर दी।

कालेज प्रबंधक ने बताया दर्द

कुछ ही देर बाद हुई इस कार्रवाई के बाद कालेज के एमडी कन्हैया लाल का फोन लगा तो उन्होंने सारी गलती स्वीकारते हुए कहा कि मेरे कालेज की बस है और गलती है। वहीं उन्होंने खटारा बस भेजने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि सभी बसें जो सहीं हैं वो प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित कर ली थी। इसलिए ये बस भेजनी पड़ी जो पहले से कंडम है।