
Varanasi Lok Sabha Seat
Varanasi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब केवल 10 दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 63 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) वाराणसी के उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस ने वाराणसी ने अपना प्रत्याशी अजय राय (Ajay Rai) को बनाया है। इसी बीच, बताया जा रहा है कि वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ महामंडलेश्वर हिमांगी सखी चुनाव लड़ सकती हैं।
दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट में वाराणसी लोकसभा सीट से महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के अप्रूवल के बाद ही लिस्ट में लिखे गए नामों की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में आज चुनावी हलचल, जेपी नड्डा, आकाश आनंद समेत डिप्टी CM करेंगे सभा, जानें पूरी डिटेल
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी को भाजपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। पहली बार पीएम मोदी ने इस सीट से साल 2014 में चुनाव लड़ा था और फिर दूसरी बार साल 2019 में था।
Updated on:
08 Apr 2024 12:38 pm
Published on:
08 Apr 2024 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
