scriptUP Weather Forecast Live: बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, IMD का Yellow Alert, बढ़ेगी पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड | UP Weather Forecast Live Impact Western Disturbance IMD Yellow Alert | Patrika News
वाराणसी

UP Weather Forecast Live: बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, IMD का Yellow Alert, बढ़ेगी पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड

UP Weather Forecast Live: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर से लेकर लखनऊ तक धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की धन वर्षा के साथ ही साथ भगवान इंद्र भी प्रसन्न दिखे। कई इलाकों में हल्की और कहीं-कहीं हुई अच्छी बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में IMD ने 24 घंटे का बारिश का अलर्ट दिया है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने का Forecast है।

वाराणसीNov 11, 2023 / 07:38 am

SAIYED FAIZ

western_disturbance_brought_rain_cold_increased_1.jpg

पश्चिमी विक्षोभ लाया बारिश, बढ़ गई ठंड

वाराणसी। धनतेरस के दिन दिल्ली एनसीआर से लेकर लखनऊ तक हुई बारिश ने मौसम ठंड बढ़ा दी है। IMD के अनुसार शनिवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का आसर है। हरियाणा और पंजाब में सक्रीय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और बारिश होने सेठंड बढ़ी है। वहीं आईएमडी की माने तो अगल 24 घंटे में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं क्योंकि आज भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 24 घण्टे का Yellow Alert जारी है।
Western Disturbance का दिख रहा असर

शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। बारिश का सिलसिला गाजियाबाद से मुरादाबाद और फिर लखनऊ तक दिखाई दिया। यह बारिश पंजाब और हरियाणा में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। आईएमडी की माने तो अगले 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन और रात में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी, जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का मौसम शुष्क रह सकता है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन का मौसम भी ठंडा होने के आसार हैं।
सिद्धार्थनगर से हरदोई तक Rain का Yellow Alert

आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सिद्धार्थनगर से हरदोई तक 9 जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं।सिद्धार्थनगर से हरदोई तक बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है। वहीं वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर में आसमान में बादल हैं, जिससे आज भगवान् भास्कर के दर्शन होना मुश्किल लग रहे हैं। IMD की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में ठंड अपना रुख बदल लेगी। सिद्धार्थनगर में आज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं हरदोई में आज का तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के अनुमान है। यहां हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
https://youtu.be/bmdPIW76qHU
वाराणसी और आस-पास का तापमान

वाराणसी में शनिवार को IMD की वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में धुंध का असर है। इसके अलावा सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां हवा दो किलमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। चंदौली में आसमान साफ़ रहने का फोरकास्ट है और यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 रहने का पूर्वानुमान है। वहीं जौनपुर में 32 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान का फोरकास्ट है।

Hindi News/ Varanasi / UP Weather Forecast Live: बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, IMD का Yellow Alert, बढ़ेगी पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो