scriptUP Monsoon: आज रात से यूपी में शुरू होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन 14 जिलों में Alert जारी  | UP Monsoon Heavy rain will start in UP from tonight IMD alert issued in 14 districts | Patrika News
वाराणसी

UP Monsoon: आज रात से यूपी में शुरू होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन 14 जिलों में Alert जारी 

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

वाराणसीJun 25, 2024 / 03:10 pm

Sanjana Singh

UP Monsoon

UP Monsoon

UP Monsoon 2024: मानसून की बारिश 26 जून तक शुरू होने के आसार हैं। अभी तक प्री मानसून की बारिश टुकड़ों में हो रही थी। अब मानसून आने के बाद यह पूरे प्रदेश को कवर करेगी। ऐसे में जब सभी जगहों पर पानी बरसेगा तो उमस की चुभन से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

25 से 26 जून के मध्य किसी भी समय मानसून के प्रदेश में प्रवेश कर जाने की प्रबल संभावना है। जब मानसून की बारिश शुरू होगी तो फिर प्री मानसून की तरह कई इलाके इससे अछूते नहीं रहने पाएंगे। ऐसे में धरती की गर्मी को शांत होने में मदद मिलेगी। इसका प्रभाव उमस को भी कमजोर करेगा। बादलों की भी इसमें प्रमुख भूमिका रहेगी।
यह भी पढ़ें

योगी कैबिनेट ने पास किए 43 प्रस्ताव, पेपर लीक पर एक करोड़ जुर्माना और इन अपराधों में नहीं मिलेगी जमानत

इन जिलों में पहले होगी मानसून की पहली बरसात

यूपी में मानसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है। प्रदेश में मानसून की एंट्री पूर्वी यूपी से होगी। IMD ने 25 जून को पूर्वी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी, जौनपुर, बस्ती, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, मऊ, महाराजगंज, बलिया, सोनभद्र, संत कबीर नगर शामिल हैं।

Hindi News/ Varanasi / UP Monsoon: आज रात से यूपी में शुरू होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन 14 जिलों में Alert जारी 

ट्रेंडिंग वीडियो