scriptकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था | Kashi Vishwanath Dham inauguration completed shubh muhurat told pandit | Patrika News
वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था

– श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण आज हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को नए कलेवर में शुभ मुहूर्त में दुनिया को सौंप दिया। काशी विश्वनाथ धाम के मणिमाला के मंदिरों में वेद मंत्रोच्चारण के बीच देवविग्रह और शिवलिंगों को मंदिरों में विधि विधान से स्थापित किया गया। काशी और दक्षिण भारत के विद्वानों के आचार्यत्व में 22 देवमूर्तियों को स्थापित किया गया।

वाराणसीDec 13, 2021 / 10:37 pm

Sanjay Kumar Srivastava

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था,काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था,काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था

वाराणसी. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण आज हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को नए कलेवर में शुभ मुहूर्त में दुनिया को सौंप दिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के लिए शुभ मुहूर्त बताने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने इस शुभ मुहूर्त को तया किया था। द्राविड़ ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए रेवती नक्षत्र में दोपहर में 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने मुहूर्त की सूची तैयार करके भेज दी है। जिस पर पीएम मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।
आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया शुभ मुहूर्त :- आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया था कि 13 दिसंबर को रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी में दिन में 1.37 बजे से 1.57 बजे तक श्री 1008 काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह का आयोजन करना शुभ होगा। सोमवार के दिन आठवीं होरा चंद्र की होने से उसमें कार्य करना श्रेयष्कर होगा। इसके साथ ही बन रहा मातंग योग कुल की अभिवृद्धि करेगा।
फलदायक है शुभ मुहूर्त :- आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया कि, प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व कर्मकांड विधि का अनुष्ठान चंद्रहोरा में प्रारंभ करना शुभ फलदायक होगा। इस वक्त बनारस में देव दीपावली सरीखा नजारा देखने को मिलेगा।
काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था
54 हजार वर्गमीटर बना काशी विश्वनाथ धाम :- प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को मां गंगा को साक्षी मानकर 54 हजार वर्गमीटर में बनकर तैयार काशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित किया। काशी विश्वनाथ धाम के मणिमाला के मंदिरों में वेद मंत्रोच्चारण के बीच देवविग्रह और शिवलिंगों को मंदिरों में विधि विधान से स्थापित किया गया। काशी और दक्षिण भारत के विद्वानों के आचार्यत्व में 22 देवमूर्तियों को स्थापित किया गया। पुन: प्रतिष्ठा विधि की पूर्णाहुति में चारों वेदों का पारायण हुआ।
22 देवताओं की पुन:स्थापना :- काशी विश्वनाथ धाम में महामंडलेश्वर 108 आशुतोष प्रखर महाराज एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की उपस्थिति में देव विग्रह व शिवलिंग अपने स्थान पर पुनर्स्थापित हुए। सांग्वेद विद्यालय एवं गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा की देखरेख में वेदमूर्ति अरुण दीक्षित के आचार्यत्व में पं. विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ एवं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ के मार्गदर्शन में हेमंत मोघे ने 22 देवताओं की पुन:स्थापना की।

Hindi News/ Varanasi / काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त इस विद्वान पंड़ित ने बताया था, राम मंदिर शिलान्यास का भी इन्होंने ही बताया था

ट्रेंडिंग वीडियो