लेकिन अब झांसीवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को झांसी में बारिश के आसार हैं। साथ ही, तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
आज से बदलेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह के अनुसार, अभी तक झांसी में रेगिस्तानी गर्म हवाएं चल रही थीं। लेकिन अब हवाओं का रुख बदलकर पूर्वा हो गया है। जिसके कारण आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 और 2 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 और 2 जून को अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। 1 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और 2 जून को 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
नौतपा के बाद भी बढ़ता रहा तापमान
24 जून को झांसी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। भीषण गर्मी के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।