पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद वरुण गांधी का विरोध, सिखों की नाराजगी, कुर्मी वोटों में सेंधमारी के बावजूद सीट पर कब्जा कर लिया। बरेली में सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत लोकसभा से हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद बरेली के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने सपा के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी है। हालांकि आयोग ने अभी बरेली और शाहजहांपुर का परिणाम घोषित नहीं किया है। शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने सपा की ज्योत्सना गोंड से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- छत्रपाल गंगवार, भाजपा – 567127
- प्रवीन सिंह ऐरन, सपा – 532323
- लीड – 34804
- नीरज मौर्य, सपा – 492515
- धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा – 476546
- आबिद अली, बसपा – 95630
- लीड – 15969
- आदित्य यादव, सपा – 479052
- दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा – 441959
- मुस्लिम खां, बसपा – 92123
- लीड – 37414
- जितिन प्रसाद, भाजपा – 607158
- भगवत शरण गंगवार, सपा – 442223
- अनीस अहमद खां, बसपा – 89697
- लीड – 164935
- अरुण कुमार सागर, भाजपा – 508297
- ज्योत्सना गोंड, सपा – 454854
- दोदराम वर्मा, बसपा – 73899
- लीड – 53443