चिउटहरा गांव निवासी शिव जी सिंह अपनी बेटी की शादी एक लड़के से तय किये थे, लेकिन बाद में लड़के के बाबत कुछ गलत सूचना मिलने पर विवाह करने से इंकार कर दिया। विवाह टूटने की बात पता चलते ही लड़का पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। मंगलवार सुबह जब शिवजी सिंह अपने पुत्रों सत्येंद्र सिंह व विपुल सिंह के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार से पांच की संख्या में लोग पहुंचे और पिता-पुत्रों को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।