6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao: बच्चों को जलाये जाने का मामला, आरोपी पक्ष ने कहा पीड़ित परिवार धन उगाही करता हैं

उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता के बच्चों को जलाने के संबंध में पहली बार आरोपी पक्ष सामने आया। उन्होंने पीड़ित परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
Unnao: बच्चों को जलाये जाने का मामला, आरोपी पक्ष ने कहा पीड़ित परिवार धन उगाही करता हैं

Unnao: बच्चों को जलाये जाने का मामला, आरोपी पक्ष ने कहा पीड़ित परिवार धन उगाही करता हैं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो मासूम बच्चों को चलाने की घटना हुई थी। जिसमें गैंगरेप पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद मारने की नियत से बच्चों को आग के हवाले कर दिया। घटनाक्रम के संबंध में पहली बार आरोपी परिवार सामने आया। ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने अपनी बात रखी।

आरोपी पक्ष का कहना है कि पीड़िता ऐसे लोगों पर आरोप लगा रही जो दूसरे प्रदेश में नौकरी कर रहे हैं। सीओ ने आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी। निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

मौरावां थाना क्षेत्र की घटना

मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छेदाना ने बताया कि रेप पीड़िता ने साजिश के तहत गांव निवासी रोशन पुत्र स्व. सरजू प्रसाद, रंजीत पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जो घटना के समय गांव में नहीं थे। दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार धन उगाही करता है

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार छोटी-छोटी बातों को लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर उगाही का काम करते हैं। कई व्यक्तियों द्वारा उनके भय से धन दिया भी जा चुका है। आरोपी पक्ष को मीडिया से भी शिकायत है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि मीडिया झूठी खबरों को चला रहा है। अधिवक्ता भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी सही घटना का को सामने लाने की मांग की है।

13 फरवरी 2022 की घटना

शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि रेप पीड़िता ने 13 फरवरी 2022 की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सतीश पुत्र स्व. श्रीराम, अमन डोम और अरुण पुत्र सुरेश को नामजद किया था। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है

यह भी पढ़ें:

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया

क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी परिवार को मीडिया के साथ पुलिस से भी शिकायत है। उन्होंने कहा कि आरोपी की मांग है कि मीडिया सही खबरों को सामने लाए और पुलिस से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच हाे। निर्दोष को ना फंसाया जाये।