Constable body found hanging from a noose 25 वर्षीय प्रदीप राठी पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी दोघट बागपत का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब वह शनिवार की रात ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी नहीं उठ रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
2019 बैच का सिपाही था
Constable body found hanging from a noose प्रदीप राठी 2019 बैच का सिपाही था। जिसकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ और दूसरी उन्नाव में हुई थी। प्रदीप राठी की गोद भराई उन्नाव में ही तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई थी। जो पड़ोस गांव की ही रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला सिपाही का रो-रो कर बुरा हाल था।
एएसपी ने क्या कहा?
Constable body found hanging from a noose सिविल लाइन स्थित कमरे में प्रदीप राठी के साथ एक अन्य सिपाही भी रहता था। बताया जाता है फोन पर किसी से बातचीत के बाद उसने खौफनाक कदम उठा लिया। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।