scriptउन्नाव में विशेष संप्रदाय के युवक ने नाबालिग किशोरी का किया अपहरण, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में | Particular communit Youth kidnapped a minor girl, police took four people into custody | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में विशेष संप्रदाय के युवक ने नाबालिग किशोरी का किया अपहरण, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

Particular communit Youth kidnapped a minor girl, four police custody उन्नाव में नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घर में घुसकर गांव के ही रहने वाले विशेष संप्रदाय के युवक में घटना को अंजाम दिया। पुलिस चार युवकों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उन्नावSep 16, 2024 / 07:04 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग किशोरी को धर्म विशेष का युवक अपने साथ ले गया। इसके साथ ही सादे कागज पर नाबालिग किशोरी के पिता के हस्ताक्षर भी ले गया है। दहशत में माता-पिता घर छोड़कर कहीं चले गए। इस मामले में हिंदू संगठन नर सेवा नारायण सेवा आगे आया और उन्होंने थाना प्रभारी से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। टीम गठित कर नाबालिग किशोरी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र‌ का है।‌
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि गांव का ही रहने वाला मुस्लिम युवक अपने 8 साथियों के साथ जबरन घर में घुसकर उसकी बहन को अगवा कर ले गया। जिसकी उम्र करीब 16 साल की है। पुलिस में तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक?

Particular communit Youth kidnapped a minor girl, four police custody थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें में लगाई गई है। शीघ्र सभी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

क्या है घटनाक्रम?

Particular communit Youth kidnapped a minor girl, four police custody बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही रहने वाले जिब्रान पुत्र अलीजस अपने दोस्तों के साथ घर में घुसकर नाबालिग किशोरी को उठा ले गया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाना ले आई। जबकि उस समय पीड़िता आरोपी के घर में ही मौजूद थी। बताते हैं। तहरीर ना मिलने के कारण पुलिस ने रात में ही आरोपी को छोड़ दिया। शनिवार को जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। तब तक आरोपी किशोरी को लेकर भाग गया था। अपहृत किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस हाथ पैर मार रही है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव में विशेष संप्रदाय के युवक ने नाबालिग किशोरी का किया अपहरण, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

ट्रेंडिंग वीडियो