2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

पंडित दीनदयाल जयंती पर जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के लिए लिया गया संकल्प

- पूरे जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया गया याद - पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया नमन - जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के लिए लिया गया संकल्प

Google source verification

उन्नाव. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया वह संजय शुक्ला ने पंडित उपाध्याय को बाबू की प्रतिभा का धनी बताया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों में सरोज सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, दुर्गेश सिंह चंदेल, अलंकार द्विवेदी, आशीष बाजपेई, मनोज निगम, ब्रजेश त्रिपाठी, अनुराधा सिंह, सुधाकर श्रीवास्तव, सुरुचि अग्निहोत्री, अजय बाजपाई, रामनरेश सिंह, मलखान सिंह, विनोद बाजपेई, कमलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बांगरमऊ में हुआ कार्यक्रम

असोहा में हुए एक अन्य कार्यक्रम में आज स्वच्छता जल संरक्षण प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया इस मौके पर विनोद बाजपेयी, गुड्डू महराज, देशराज रावत, संदीप शुक्ल, शुभेन्द्र सिंह, मंयक मिश्रा, मोनू शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। बांगरमऊ में हुए एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटिहार ने दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल की जयंती पर उन्हें नमन किया।

एक लक्ष्य एक आदर्श एक मिशन

सोनी शुक्ला ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का कथन यह देश ऐसे लोगों का समूह है। जो एक लक्ष्य, एक आदर्श, एक मिशन के साथ जीते हैं और इस धरती के टुकड़े को मातृभूमि के रूप में देखते हैं। यदि आदर्श या मातृभूमि इन दोनों में से कोई एक भी नहीं है तो इस देश का अस्तित्व नहीं है। राष्ट्र-चिंतक, एकात्म-मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता और उत्कृष्ट संगठनकर्ता के ये शब्द हमारा पाथेय बनें। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सहित अन्य स्थानों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई