scriptMahakal Bhasm Aarti Darshan : महाकाल भस्म आरती में अब आम भक्त भी करेंगे VIP दर्शन, बस इस वक्त पहुंचना होगा | Mahakal Bhasm Aarti Darshan Now common devotees will also get VIP darshan in Mahakal Bhasm Aarti know how | Patrika News
उज्जैन

Mahakal Bhasm Aarti Darshan : महाकाल भस्म आरती में अब आम भक्त भी करेंगे VIP दर्शन, बस इस वक्त पहुंचना होगा

Mahakal Bhasm Aarti Darshan : महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के अनुसार, महाकाल दरबार में आम भक्त भी वीआईपी हैं। जब प्रोटोकाल से आने वाले श्रद्धालु रात 3 बजे मंदिर आते हैं तो आम भक्त सारी रात क्यों परेशान हों। अब सामान्य दर्शनार्थी भी प्रोटोकाल सुविधा ले सकेंगे। वो अब रात 10 बजे नहीं, बल्कि रात 2 बजे मंदिर आएंगे।

उज्जैनOct 25, 2024 / 10:31 am

Faiz

Mahakal Bhasm Aarti Darshan
Mahakal Bhasm Aarti Darshan : मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी वीआईपी दर्शन की सुविधा मिल सकेगी। आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में चेकिंग के बाद सीधे मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा। नए समय पर प्रवेश की ये व्यवस्था दीपावली से पहले लागू की जा सकती है।
दर्शनार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए परिसर में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही दर्शन अनुमति पास पर भी नए समय का उल्लेख होगा। इस दौरान भक्तों को रात में पानी पिलाने के लिए भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। शौचालय आदि की सुविधा भी रहेगी।
यह भी पढ़ें- MP में हैं दुनिया का नंबर-1 सरकारी स्कूल, लंदन के T-4 एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने किया घोषित

महाकाल दर्शन कीअभी ये है व्यवस्था

-मौजूदा समय में श्रद्धालु भस्म आरती दर्शन के लिए रात 10 बजे से कतार में लग जाते हैं। महाकाल मंदिर में रोजाना तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती होती है। मंदिर समिति द्वारा रोजाना करीब 1700 श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन की अनुमति दी जाती है।
-वीआईपी दर्शन के लिए भक्त रात 2 बजे सीधे मंदिर में प्रवेश करते हैं और चेकिंग के बाद सीधे मंदिर में एंटर हो जाते हैं। वहीं, सामान्य दर्शनार्थी रात 10 बजे से दर्शन की कतार में खड़े हो जाते हैं। इस व्यवस्था से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-तीन दिन पहले भस्म आरती व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दर्शनार्थियों की इस परेशानी को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला लिया है। उनके मार्गदर्शन में ही आम लोगों के लिए भी वीआईपी दर्शन व्यवस्था का रोडमेप बना है।
यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की भतीजी की कमरे में संदिग्ध हालत में मिली लाश, मुंह से निकल रहा था झाग

महाकाल का हर भक्त वीआईपी

Mahakal Bhasm Aarti Darshan
महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ का कहना है कि, महाकाल दरबार में आम भक्त भी वीआईपी हैं। जब प्रोटोकाल से आने वाले श्रद्धालु रात 3 बजे मंदिर आते हैं तो आम भक्त सारी रात क्यों परेशान हों। अब सामान्य दर्शनार्थी भी प्रोटोकाल सुविधा ले सकेंगे। वो अब रात 10 बजे नहीं, बल्कि रात 2 बजे मंदिर आएंगे। गेट पर जांच के बाद उन्हें भी सीधे मंदिर में एंट्री मिलेगी।

भक्तों तक ऐसे पहुंचाएंगे जानकारी

-दर्शन अनुमति पास पर रात 2 बजे प्रवेश का समय लिखा जाएगा।
-अनुमति के SMS में भी अब नए समय रात 2 बजे प्रवेश का उल्लेख किया जाएगा।
-महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि, चारधाम मंदिर क्षेत्र में भी अब यहां के सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
-कंट्रोल रूम से लगातार उद्घोषणा कर भक्तों को नए समय की जानकारी दी जाएगी।

Hindi News / Ujjain / Mahakal Bhasm Aarti Darshan : महाकाल भस्म आरती में अब आम भक्त भी करेंगे VIP दर्शन, बस इस वक्त पहुंचना होगा

ट्रेंडिंग वीडियो