scriptलोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से छीनकर उज्जैन-आलोट सीट को भाजपा ने गढ़ बनाया, 17 में से 12 चुनाव जीते | BJP snatched Ujjain-Alot seat from Congress and made it a stronghold | Patrika News
उज्जैन

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से छीनकर उज्जैन-आलोट सीट को भाजपा ने गढ़ बनाया, 17 में से 12 चुनाव जीते

– बड़ी सीट इसलिए दोनों ही प्रमुख दल इस पर झोकेंगे ताकत, सबसे ज्यादा 7 बार जटिया इस सीट पर सांसद रहे

उज्जैनMar 10, 2024 / 09:21 pm

aashish saxena

BJP snatched Ujjain-Alot seat from Congress and made it a stronghold

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से छीनकर उज्जैन-आलोट सीट को भाजपा ने गढ़ बनाया, 17 में से 12 चुनाव जीते

उज्जैन.

मालवा क्षेत्र में केंद्रीय राजनीति के मान से उज्जैन-आलौट संसदीय सीट काफी मायने रखती है। कभी कांग्रेस के कब्जे में रही यह सीट अब लंबे समय से भाजपा के गढ़ का रूप ले चुकी है। भाजपा के गठन के बाद तो ८ चुनाव में से महज एक बार ही कांग्रेस इस पर कब्जा पा सकी है। शुरुआत से अब तक के कुल १७ चुनाव में १२ बार भाजपा या इससे पूर्व के संबंधित विचारधारा के दल इस सीट पर जीत चुके हैं।

अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए मार्च मध्य में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने देश के साथ मध्य प्रदेश की २९ लोकसभा सीट पर जीत के लिए मंथन शुरू कर दिया है। प्रदेश की इन सीट्स में उज्जैन-आलौट महत्वपूर्ण सीट्स में से एक मानी जाती है क्योंकि मालवा का बड़ा भाग इसमें शामिल होने के साथ ही इसका क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है। सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो अधिकांश चुनाव में यह भाजपा के खाते में गई है। इसलिए इसे अब भाजपा के गढ़ के रूप में भी देखा जाने लगा है। इस चुनाव में भाजपा जहां अपने गढ़ को बचाने में लगेगी वहीं कांग्रेस इसे प्रतिद्वंदी से छीनकर मालवा के बड़े हिस्से में काबिज होने का जतन करेगी।

डॉ. जटिया ने सर्वाधिक ९ चुनाव लड़े, ७ जीते

इस सीट पर अब तक कुल १७ चुनाव हुए हैं। इनमें सर्वाधिक भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया ने ९ बार चुनाव लड़ा। इनमें से वे ७ चुनाव जीते हैं। आखिरी चुनाव उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से हारा था जिसके बाद डॉ. जटिया ने चुनाव नहीं लड़ा।

ऐसे भाजपा का गढ़ बना संसदीय क्षेत्र

लोकसभा चुनाव इतिहास (उज्जैन आलौट सीट)

१. वर्ष १९५१,
कांग्रेस- राधेलाल व्यास जीते- कुल वोट ७२८६८ (५४.४५ प्रतिशत प्राप्त)
भारतीय जनसंघ- कोई नहीं।
—-
२. वर्ष १९५७
कांग्रेस के राधेलाल बिहारीलाल व्यास। वोट-१०४६०१ (६१.४२ प्रतिशत)
भारतीय जनसंघ-कैलाशप्रसाद रामप्रसाद भार्गव-वोट-३६७५७ (२१.५८ प्रतिशत)
——
वर्ष १९६२
कांग्रेस- राधेलाल व्यास। वोट-८४९७६ (३९.९९ प्रतिशत)
भाजस- नंदकिशोर पुरुषोत्तम। वोट-३५६६२ (१६.३६ प्रतिशत)
——
वर्ष १९६७,
भाजसं- हुकुमचंद जीते। वोट-१७६१७१ (५५.७६ प्रतिशत)
कांग्रेस- डी. सूर्यवंशी। कुल वोट-१२०८४० (३८.२४ प्रतिशत)

वर्ष १९७१
भाजसं- फुलचंद वर्मा। कुल वोट-१५०४५७ (४९.६९ प्रतिशत)
कांग्रेस- बापूलाल मालवीय। कुल वोट-१४१८६१ (५४.४५ प्रतिशत)
———
वर्ष १९७७
भारतीय लोकदल- हुकुमचंद कछवाय। कुल वोट- २०२२७६ (५६.९८ प्रतिशत)
कांग्रेस- दुर्गादास सूर्यवंशी।- कुल वोट-१३३१७९ (३७.५१ प्रतिशत प्राप्त)
———
वर्ष १९८०
जनता पार्टी- सत्यनारायण जटिया। कुल वोट- १६६९७८ (४६.५९ प्रतिशत)
कांग्रेस- सुजानसिंह विशनर।- कुल वोट १५५६५२ (४३.४३ प्रतिशत)
———
वर्ष १९८४
कांग्रेस- सत्यनाराण पंवार। कुल वोट -२२६३४२ (५२.७६ प्रतिशत)
भाजपा- सत्यनारायण जटिया। कुल वोट-१८३९८३ (४२.८८ प्रतिशत)
———
वर्ष १९८९
भाजपा- सत्यनारायण जटिया। कुल वोट- २८६२३२ (५८.६३ प्रतिशत)
कांग्रेस- सत्यनारायण पंवार। कुल वोट- १८४०३८ (३७.७० प्रतिशत प्राप्त)
———
वर्ष १९९१
भाजपा- सत्यनारायण जटिया। कुल वोट-२९८९०४ (५४.४० प्रतिशत)
कांग्रेस- सज्जनसिंह वर्मा।- कुल वोट-१८७१८४ (४२.६३ प्रतिशत)
———
वर्ष १९९६
भाजपा- सत्यानारायण जटिया। कुल वोट- ३०६९३५ (५३.०६ प्रतिशत)
कांग्रेस- सिद्धनाथ परिहार। कुल वोट -१९५६७८ (३३.८३ प्रतिशत)
———
वर्ष १९९८
भाजपा- डॉ. सत्यानारायण जटिया। कुल वोट- ३४८४०५ (६१.३८ प्रतिशत)
कांग्रेस- डॉ. अवंतिकाप्रसाद मरमट। कुल वोट २५४५१८ (४०.९६ प्रतिशत)
—–
वर्ष १९९९
भाजपा- डॉ. सत्यानारायण जटिया। कुल वोट- ३६०१०३ (५४.२२ प्रतिशत)
कांग्रेस- तुलसीराम सिलावट। कुल वोट -२९२०६५ (४३.९८ प्रतिशत)
—-
वर्ष २००४
भाजपा- डॉ. सत्यानारायण जटिया। कुल वोट- ३६९७४४
कांग्रेस- प्रेमचंद गुड्डू। कुल वोट- २९९३४१

वर्ष २००९
कांग्रेस- प्रेमचंद गुड्डू।- कुल वोट- ३२६९०५ (४८.९७ प्रतिशत)
भाजपा- डॉ. सत्यनारायण जटिया। कुल वोट- ३११०६४ (४६.६० प्रतिशत)
—–
वर्ष २०१४
भाजपा- प्रो. चिंतामणि मालवीय। कुल वोट- ६४११०१ (६३.८५ प्रतिशत)
कांग्रेस- प्रेमचंद गुड्डू।- कुल वोट- ३३१४३८ (३३.०१प्रतिशत)
——
वर्ष २०१९
भाजपा- अनिल फिरोजिया। कुल वोट- ७९१६६३ (६३.२१ प्रतिशत)
कांग्रेस- बाबुलाल मालवीय- कुल वोट ४२६०२६ (३४.०१ प्रतिशत)

(नोट-वर्ष १९८५ व १९९२ में भी देश के कुछ राज्य में आम चुनाव हुए थे लेकिन उनमें मप्र शामिल नहीं था।)

Hindi News / Ujjain / लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से छीनकर उज्जैन-आलोट सीट को भाजपा ने गढ़ बनाया, 17 में से 12 चुनाव जीते

ट्रेंडिंग वीडियो