10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

`वसुधैव कुटुम्बकम’ है हमारे देश के जी- 20 की थीम

- वर्ष 2023 में भारत करेगा अध्यक्षता - `वसुधैव कुटुम्बकम' का अर्थ-एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य'जी- 20 नॉलेज सीरीज 7: लोगो

2 min read
Google source verification
`वसुधैव कुटुम्बकम' है हमारे देश के जी- 20 की थीम

`वसुधैव कुटुम्बकम' है हमारे देश के जी- 20 की थीम

भारत वर्ष 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। हमारी भावनाओं के अनुरूप ही हमारी थीम `वसुधैव कुटुम्बकम' है। यानी एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य' है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत के लोगो, थीम एवं वेबसाइट का अनावरण किया।

--------

कमल है हमारा लोगो...

जी-20 लोगो में प्रयुक्त कमल प्रतीक इस समय में आशा से जुड़ा है। कितनी भी विपरीत परिस्थितियाँ क्यों न हों, कमल खिलता ही रहता है। सात कमल की पंखुड़ियां सात महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं। संगीत की सार्वभौम भाषा में सात स्वर है। इसी तरह, जी-20 का उद्देश्य विविधता का सम्मान करते हुए विश्व को एक साथ लाना है।

----------

भारत के लिए इसलिए खास- जी-20 की वर्ष 2023 में अध्यक्षता: भारत वर्ष 2023 के लिए जी-20 की अध्यक्षता का उत्तराधिकारी बना है। भारत के लिए जी-20 इसलिए महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा में योगदान देने का एक विशिष्ट अवसर मिलेगा।

- जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, भारत देश भर में विभिन्न स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 बैठकें करेगा।

-------

पृष्ठभूमि: जी-20 का गठन 1990 दशक के अंत में वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में किया गया था, जिसने विशेष रूप से पूर्वी एशिया एवं दक्षिण पूर्व एशिया को प्रभावित किया था।

- जी-20 का प्रथम शिखर सम्मेलन 2008 में अमरीका के वाशिंगटन डीसी में हुआ था।

जी-20 के बारे में: जी-20 एक वैश्विक समूह है, जिसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के अतिरिक्त शेरपा बैठकें (जो समझौतों एवं आम सहमति निर्मित करने में सहायता करती हैं) एवं अन्य कार्यक्रम भी पूरे वर्ष आयोजित किए जाते हैं।

---------------

ये भी महत्वपूर्ण:

- जी-20 सदस्य: जी-20 के पूर्ण सदस्य: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोपीय संघ हैं। प्रत्येक वर्ष, राष्ट्रपति अतिथि देशों को आमंत्रित करते हैं।- जी-20 सचिवालय: जी-20 का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है।

जी-20 शेरपा: कार्य सूची एवं कार्यों का समन्वय जी-20 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है, जिन्हें ‘शेरपा’ के रूप में जाना जाता है, जो केंद्रीय बैंकों के वित्त मंत्रियों तथा गवर्नरों के साथ मिलकर कार्य करते हैं।