
राजस्थान पत्रिका की ओर से अमृतम् जलम् अभियान का श्रीगणेश गुरुवार को किया जाएगा। इस कड़ी में शहर के परंपरागत व अन्य जल स्रोतों को संवारा जाएगा। शहरवासियों ने भी इसके लिए कमर कस ली है। शहर में कई बावडि़यां और जल स्रोत एेसे हैं, जिनका उपयोग अभी नहीं किया जा रहा। हालांकि इनमें भरपूर स्वच्छ जल उपलब्ध है।
इन जलस्रोतों की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी हम शहर वासियों की भी है। इसी सोच के साथ पत्रिका की ओर से हर वर्ष की तरह अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस बार भी हजारों लोग इन जलस्रोतों की सफाई के लिए आगे आएंगे।
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जागृति संस्थान, समाज के नवयुवक मंडल और सेवा समिति के सदस्य गुरुवार सुबह 8 बजे गुलाब बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास बावड़ी की सफाई करेंगे। नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष किशन सोनी और समाज के संगठन मंत्री गोविंद सोनी करेंगे।
Published on:
04 May 2017 09:39 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
