scriptनगर निगम का अभियान शुरू : शहरवासियों को सिखाया कैसे निस्तारित करें गीला और सूखा कचरा | Municipal Corporation's campaign started to clean lake city | Patrika News
उदयपुर

नगर निगम का अभियान शुरू : शहरवासियों को सिखाया कैसे निस्तारित करें गीला और सूखा कचरा

शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए मांगा सहयोग
 

उदयपुरMar 08, 2024 / 08:58 pm

Rudresh Sharma

नगर निगम का अभियान शुरू : शहरवासियों को सिखाया कैसे निस्तारित करें गीला और सूखा कचरा

नगर निगम का अभियान शुरू : शहरवासियों को सिखाया कैसे निस्तारित करें गीला और सूखा कचरा

उदयपुर शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम (Nagar Nigam Udaipur) ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शहरवासियों को घरों से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण कर कचरा संग्रहण वाहनों में निस्तारित करने के लिए शुक्रवार से समझाइश की शुरुआत की। निगमकर्मियों ने शहरवासियों से सहयोग का आग्रह किया।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सर्वेक्षण में सभी कार्यों में अलग-अलग मापदंडों को जांच कर नंबर तय किए जाते हैं। इसी में सबसे महत्वपूर्ण कार्य गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण के साथ निस्तारण का रहता है। इस कार्य के लिए जनता में जागृति पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार से निगमकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे। जहां लोगों को इसकी प्रक्रिया समझाई। जन जागरण अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा सभी 10 सेक्टर ऑफिसर, जमादार एवं शहर में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने स्तर पर समझाइश की।
आयुक्त ने किया निरीक्षणआयुक्त राम प्रकाश ने जन जागरण अभियान के कार्यों को लेकर का मौका निरीक्षण किया। वे शहर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के आयोजनों से भी मिले। उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी समाज, संस्था कार्यक्रम का आयोजन कर सकती है, लेकिन इस दौरान होने वाला कचरा सड़क पर नहीं गिरे। कचरा उसी समय कचरा पात्र में एकत्रित करें। इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी शहरवासियों की जिम्मेदारी है।

Hindi News / Udaipur / नगर निगम का अभियान शुरू : शहरवासियों को सिखाया कैसे निस्तारित करें गीला और सूखा कचरा

ट्रेंडिंग वीडियो