उदयपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, 90% झुलसीं, सिर में भी आईं चोटें; जानें डॉक्टर ने क्या कहा

Girija Vyas Health Update: अहमदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के 24 घंटे बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, बल्कि सेहत में और गिरावट आई है।

2 min read
Apr 02, 2025
Senior Congress leader Girija Vyas

उदयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास की हालत नाजुक बनी हुई है। अहमदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के 24 घंटे बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, बल्कि सेहत में और गिरावट आई है। चिकित्सकों के मुताबिक उनके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलसा और सिर में भी चोट लगी है।

डॉ. गिरिजा व्यास अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल के आईसीयू में उपचाररत हैं। फिलहाल उपचार जारी है, लेकिन परिजन उनकी हालत के बारे में ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। हॉस्पिटल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. गिरीश अमलानी की देखरेख में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। शुभचिंतकों की ओर से उनका हाल जानने को लेकर दूसरे दिन भी उत्सुकता रही। लोगों ने परिजनों के साथ ही चिकित्सकों से चर्चा की।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास सोमवार को घर में ही गणगौर पूजा के दौरान झुलस गईं थी। परिजनों ने उन्हें तुरंत ही नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से अहमदाबाद रेफर किया गया। इसके बाद देश-प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने चिंता जाहिर करते हुए डॉ. गिरिजा व्यास के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बात करते हुए गईं थी अहमदाबाद

परिजनों का कहना है कि डॉ. गिरिजा की हालत नाजुक है, लेकिन वे उदयपुर से अहमदाबाद जाते समय परिजनों से बात करते हुए गईं थी। वे शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण भी परेशानी में है। दवाओं का असर सामने आने पर चिकित्सक कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

इनका कहना...

डॉ. गिरिजा व्यास 90 प्रतिशत तक झुलसी हैं। गिरने से सिर में चोट भी लगी, जिससे ब्रेन हेमरेज भी हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालत में सुधार होने पर ही सर्जरी की जा सकेगी।
-डॉ. गिरीश अमलानी, सीनियर प्लास्टिक सर्जन

परिजनों का मिलना संभव नहीं

दीदी आईसीयू में भर्ती है और हालत गंभीर है। ब्रेन हेमरेज और वेंटिलेटर की तो जानकारी नहीं। डॉक्टर्स की टीम ही संभाल रही है, परिजनों का मिलना संभव नहीं। शुभचिंतक उनका हाल पूछ रहे हैं।
-गोपाल शर्मा, गिरिजा व्यास के भाई

Updated on:
02 Apr 2025 11:04 am
Published on:
02 Apr 2025 11:03 am
Also Read
View All
उदयपुर म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्किये सिंगर पर भारी बवाल, ऐनवक्त पर रद्द हुआ शो, ‘जो पाकिस्तान का साथी, उसे भारत में मंच नहीं’

सोना-चांदी छोड़िए…अब ‘लाल सोना’ कराएगा मोटी कमाई, सर्राफा बाजार में अचानक मची खलबली

कौन हैं निशा शेखावत? जिन्होंने रची महिला सशक्तीकरण की नई कहानी, अफसर बनने का था सपना, सोशल मीडिया स्टार बनकर ख्वाब किए पूरे

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी से दहशत, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर बीमार, हाथ-पैर में सूजन, मुंह हुए काले

राजस्थान: 2 बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौत, पति के निधन से सदमे में आई पत्नी ने दी जान, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

अगली खबर