scriptटीवी स्टार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदी बीअमडब्ल्यू x7 कार, इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताई खुशी | Tv Stars Ravi Dubey And Wife Sargun Mehta Purchase A BMWX7 Car | Patrika News
TV न्यूज

टीवी स्टार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदी बीअमडब्ल्यू x7 कार, इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

टीवी स्टार रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने खरीदी बीअमडब्ल्यू x7 (BMWX7)
इंस्टाग्राम पर कार संग तस्वीर शेयर करते हुए जाहिर की खुशी

Jan 28, 2020 / 05:45 pm

Shweta Dhobhal

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदी नई कार

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदी नई कार

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले रवि दुबे (Ravi Dubey) और उनकी वाइफ सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने एक नई कार खरीदी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने बीअमडब्ल्यू x7 (BMWX7) खरीदी है। कार खरीदते हुए सरगुन मेहता और रवि दुबे ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो कार मे पर्दा उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में ये कपल काफी खुश नज़र आ रहा है।

View this post on Instagram

𝗜 𝗮𝗺 𝗻𝗼𝘁 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗽𝗿𝗲𝘁𝗲𝗻𝗱 𝗶𝘁’𝘀 𝗮 𝘀𝗺𝗮𝗹𝗹 𝗱𝗲𝗮𝗹 𝗰𝗼𝘀 𝗶𝘁𝘀 𝗵𝘂𝗴𝗲 𝗳𝗼𝗿 𝘂𝘀 …𝗽𝗼𝘀𝘁 𝗸𝗮𝗿𝗼𝗹 𝗕𝗮𝗴𝗵 𝘄𝗵𝗲𝗻 𝗺𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝘀𝗮𝗿𝗴𝘂𝗻 𝗺𝗼𝘃𝗲𝗱 𝗯𝗮𝗰𝗸 𝘁𝗼 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗮 𝗱𝗲𝗰𝗮𝗱𝗲 𝗯𝗮𝗰𝗸 𝗮𝗹𝗹 𝘄𝗲 𝗵𝗮𝗱 𝘄𝗲𝗿𝗲 𝗮𝗺𝗯𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗮𝗻𝗱 𝘃𝗶𝘀𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗳𝘂𝘁𝘂𝗿𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝗶𝘁 𝗹𝗶𝘁𝗲𝗿𝗮𝗹𝗹𝘆 𝗳𝗲𝗲𝗹𝘀 𝗮𝘀 𝗶𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝘂𝗻𝗶𝘃𝗲𝗿𝘀𝗲 𝗵𝗮𝘀 𝘁𝗮𝗸𝗲𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝘄𝗵𝗲𝗲𝗹 𝗶𝘁𝘀 𝘁𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴 𝘂𝘀 𝗲𝘃𝗲𝗿𝘆𝘄𝗵𝗲𝗿𝗲 𝘄𝗲 𝗶𝗺𝗮𝗴𝗶𝗻𝗲𝗱 𝗮𝗻𝗱 𝗮𝗹𝘀𝗼 𝘄𝗵𝗲𝗿𝗲 𝘄𝗲 𝗰𝗼𝘂𝗹𝗱𝗻’𝘁 𝗵𝗮𝘃𝗲 𝗶𝗺𝗮𝗴𝗶𝗻𝗲𝗱 𝘀𝘁𝗲𝗲𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗰𝗹𝗲𝗮𝗿 𝗼𝗳 𝗼𝗯𝘀𝘁𝗮𝗰𝗹𝗲𝘀 𝘁𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴 𝗻𝗲𝗰𝗲𝘀𝘀𝗮𝗿𝘆 𝗱𝗲𝘁𝗼𝘂𝗿𝘀 𝘁𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴 𝘂𝘀 𝘁𝗼 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗹𝗲𝘀𝘀 𝗺𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲𝘀 𝗮𝘀 𝗮 𝘁𝗲𝗮𝗺 𝗲𝗮𝗰𝗵 𝘄𝗼𝗿𝘁𝗵𝘆 𝗼𝗳 𝗮 𝗴𝗿𝗮𝗻𝗱 𝗰𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻..𝘁𝗼𝗱𝗮𝘆 𝘁𝗼𝗼 #𝗧𝗲𝗮𝗺𝗥𝗮𝘃𝗶𝗦𝗮𝗿𝗴𝘂𝗻 𝗶𝘀 𝗰𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴 …#newcar #bmwx7 #msport #x7 #ravidubey #sargunmehta #TeamRaviSargun #Team #saravi #gratitude #thankful #grateful #forevergrateful Aur Number ke liye shukriya @bhaaskar_kishore_kaushik

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312) on

रवि दुबे ने कार की फोटोज शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं ये दिखाने की कोशिश नहीं करूंगा की ये मेरे लिए एक छोटी से बात है असल में मेरे लिए ये एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि मैं और सरगुन करोल बाग से कई सपने लिए मुंबई आए थे। आज खुशी का दिन है और ग्रैंड सेलिब्रेशन का भी।

ravi dubey with wife sargun mehta

रवि और सरगुन की अगर आप ये तस्वीरें देखें तो इन तस्वीरों में उनकी खुशी को आसानी से देखा जा सकता है। दोनों ही मस्ती करते हुए अपनी नई कार की लेने की खुशी मना रहे हैं। वहीं फोटोज के साथ उन्होंने कार को ड्राइव करते हुए भी वीडियोज बनाई है। जो की काफी वायरल हो रही है। बता दें कि सरगुन मेहता का टीवी शो के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काफी फेमस हैं। वहीं उनके पति रवि दुबे भी कई टीवी सीरियल के साथ-साथ कई शो भी होस्ट करते दिखाई देते हैं।

Hindi News / Entertainment / TV News / टीवी स्टार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदी बीअमडब्ल्यू x7 कार, इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

ट्रेंडिंग वीडियो