
shweta tiwari
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पति अभिनव ( Abhinav Kohli ) पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बात अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता के पति अभिनव कोहली ने बेटी पलक तिवारी ( palak tiwari ) को थप्पड़ मारा, अपशब्द बोले और दुर्व्यवहार किया।
इसके बाद श्वेता ने अभिनव की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। अब इस मामले पर अभिनव की मां यानि श्वेता की सास का बयान सामने आया है।
अभिनव की मां पूनम में मीडिया से बातचीत में अपने बेटे को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, 'श्वेता तिवारी कुछ समय पहले से अभिनव से तलाक मांग रही है। लेकिन अभिनव तलाक देने को राजी नहीं है। वो बेटे रेयांश की खातिर साथ रहना चाहता है।'
मां ने आगे बताया, 'मेरे बेटे ने पलक को अपने सामने बड़ा होते हुए देखा है। वो कभी उसका हैरेस करने की सोच भी नहीं सकता है। श्वेता जब बिग बॉस हाउस गई थी तब अभिनव ने पलक का ध्यान रखा, मेरा बेटा इस पूरे मामले में निर्दोष है।'
Published on:
13 Aug 2019 01:50 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
