TV न्यूज

Kapil Sharma Show को बायकॉट करने की धमकी दे रहे फैंस, जानिए ऐसी क्या आई है आफत

हाल में पुलवामा अटैक में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है कपिल शर्मा शो को बॉयकॉट करने की धमकी दे रहे फैंस...

2 min read
Feb 16, 2019
The Kapil Sharma Show Ajay Devgn gave 1 Crore Rupees To Krishna

'द कपिल शर्मा शो' से विवाद के बादल छटने के नाम नहीं ले रहे हैं। हाल में पुलवामा अटैक में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है। तमाम सेलिब्रिटीज ने इसकी आलोचना की है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस घटना पर टिप्पणी की जिसके बाद वह निशाने पर आ गए।

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने बयान दिया, 'कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो? आजादी के बाद से ये ही होता आ रहा है। आतंक से कुछ नहीं मिलने वाला। अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है शांति ही इसका हल है।'

सोशल मीडिया पर आए निशाने पर
पुलवामा के आत्मघाती आतंकी हमले में अपने इस रुख के कारण वह सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग #boycottTheKapilSharmaShow #boycottsidhu के साथ चैनल और शो के मेकर्स से अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि चैनल ने सिद्धू को शो छोड़ने के लिए कह दिया है।

Updated on:
16 Feb 2019 05:12 pm
Published on:
16 Feb 2019 02:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर