कौन बनेगा करोड़पति को मिला तीसरा करोड़पति बिहार के गौतम झा ने 7 करोड़ के सवाल पर किया क्विट
नई दिल्ली। 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को अपना तीसरा करोड़पति भी मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने 1 करोड़ रूपये जीत कर करोड़पति का ताज अपने सिर पहना। वहीं 1 करोड़ के बाद उनके पास कोई और लाइफलाइन नहीं बची थी। 7 करोड़ के सवाल का सही उत्तर भी उनको नहीं पता था। इसी के चलते गौतम ने गेम क्विट करने का फैसला किया।
गौतम झा से 7 करोड़ के लिेए जो सवाल पूछा गया था वो था- डरवन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था? इस सवाल के चार ऑप्शन दिए थे- A. ट्रुथ सीकर्स, B. नॉन-वायलेंट्स,C. पैसिव रेजिस्टर्ड,D. नॉन-कोऑपरेटर्स
गौतम झा इस सवाल पर आकर अटक गए और परेशनि की बात ये थी कि उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने गेम को क्वीट कर दिया। लेकिन जब उनसे सही जवाब चुनने को कहा तो उन्होंने कहा A यानी की ट्रुथ सीकर्स, जो कि गलत जवाब था। इस प्रश्न का सही जवाब C. पैसिव रेजिस्टर्ड है।
आपको बता दें कि गौतम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं। गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल के आद्रा में नियुक्त हैं। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें इसमें सफलता मिल गई।