
kasautii zindagii
एकता कपूर का मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार प्रेरणा की जिंदगी में एक नया शख्स आ जाएगा। यह नया शख्स प्रेरणा की मदद कर रह है। अब प्रेरणा सबके सामने उस शख्स को लाने वाली है।
शो की कहानी की बात करे तो प्रेरणा जेल से छूट कर अनुराग के घर वापस आ जाती है। उसे देख कर सब हैरान रह जाते हैं। कोमोलिका को समझ में नहीं आता कि ये कैसे हो गया। वह प्रेरणा से कहती है कि वो जेल से कैसे छूटी। जिसके जवाब में प्रेरणा उसे बताती है कि वो पुलिस वालों को पैसा खिलाकर वापस आई है। कोमोलिका हंसकर प्रेरणा का मजाक उड़ाती है कि तुम्हारे पास इतने पैसे कहा से आए। इस पर प्रेरणा बताती है कि उसकी जिंदगी में भी कोई है जो उसकी मदद कर रहा है।
यह सारी बाते सुनकर अनुराग परेशान हो जाता है। वो प्रेरणा से उसका नाम पूछता है। वो प्रेरणा को कहता है कि वो किसी पर भी विश्वास ना करे क्योंकि कोई भी बिना मतलब के किसी की मदद नहीं करता। आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
Published on:
24 Apr 2019 06:45 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
