
,,
नई दिल्ली। टीवी जगत के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो'(kapil sharma show) में कपिल अपने कॉमेडी से सबको हंसाते रहते हैं। लेकिन इस बार कपिल(kapil sharma ) ने शो पर अपनी गायकी का कमाल दिखाया है। दरअसल, इस हफ्ते शो पर फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी बहन सोनू और भाई टोनी के साथ पहुंची थी।इस दौरान कपिल ने एक पुराना गाना शुरू कर दिया जिसे सुन कर नेहा कक्कड़(neha kakkar )हैरान रह गईं।
View this post on Instagramself #entertainment 😜 #TKSS #thekapilsharmashow #music #punjabisong #love #shooting
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
अपनी कमाल की गायकी वीडियो खुद कपिल शर्मा(kapil sharma) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'खुद का मनोरंजन।' इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और कपिल की सिंगिंग स्किल्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें, द कपिल शर्मा शो टीवी की दुनिया सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शुमार है। हाल ही में आईटीए अवॉर्ड्स में इस शो को कई सारे अवॉर्ड भी मिले थे।गौरतलब है कि ये कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन है। फर्स्ट सीजन अचानक से ही 2017 में बंद हो गया था. दिसंबर 2018 में कपिल ने कमबैक किया। शो के दूसरे सीजन में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमौना चक्रवर्ती मौजूद हैं।
Published on:
01 Dec 2019 05:44 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
