script‘Ramayan’ की सफलता देख खुश हुए उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu , भारतीय महाकव्यों को कहा-‘शुक्रिया’ | Indian Vice President Venkaiah Naidu Tweet On Ramayan Show | Patrika News
TV न्यूज

‘Ramayan’ की सफलता देख खुश हुए उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu , भारतीय महाकव्यों को कहा-‘शुक्रिया’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ( Indian Vice President Venkaiah Naidu ) ने ‘रामायण’ ( Ramayan ) शो के लिए किया ट्वीट
शो की सफलता को देख कहा ‘ओल्ड इज गोल्ड’ ( Old Is Gold )

May 05, 2020 / 10:32 am

Shweta Dhobhal

Indian Vice President Tweet On Tv Show Ramayan

Indian Vice President Tweet On Tv Show Ramayan

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में देश की एक तिहाई जनता घर बैठी है। जनता के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने एक पहल की थी। चैनल ने अस्सी के दशक के सभी कार्यक्रमों को फिर से टेलिकास्ट करने का निर्णय लिया। जिसमें निर्देशक रामानंद सागर ( Director Ramanand Sagar ) की रामायण ( Ramayan ) को भी टीवी पर दिखाया गया। शो को दर्शकों से बेहद ही प्यारा मिल रहा है। सालों बाद भी इस रामायण ने करोडों लोगों का दिल जीत लिया। इन दिनों घर-घर में रामायण देखी जा रही है। रामायण के बारें में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ( Indian Vice President Venkaiah Naidu ) ने भी कार्यक्रम के बारें में लिखते हुए ट्वीट किया है।

https://twitter.com/hashtag/Ramayana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘रामायण’ धारावाहिक द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ( Ramayan World Record ) बनाने की खुशी को जाहिर करते हुए वेंकैया नायडू ने लिखा-‘अस्सी दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों का दूरदर्शन पर पुन:प्रसारण स्वागत योग्य व सराहनीय पहल है। भारतीय महाकाव्यों के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और लोक परम्परा से परिचित कराने के लिए दूरदर्शन द्वारा किए गए इन प्रयासों का मैं अभिनन्दन करता हूं।’

https://twitter.com/hashtag/Ramayana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा- शो को ‘ओल्ड इज गोल्ड’ बताया। हरि अनंत, हरि कथा अनंता। दूरदर्शन द्वारा फिर से पेश किए गए कार्यक्रम रामायण की लोकप्रियता ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है और यह दुनिया का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला शो बन गया है। #रामायण।’

दूरदर्शन पर ‘उत्तर रामायण’ ( Uttar Ramayan ) का भी प्रसारण किया था। 2 मई को शो आखिरी एपिसोड दिखाया गया था। शो में लव-कुश ( Luv-kush ) के अभिनय को देख दर्शक काफी भावुक दिखाई दिए। श्रीराम कथा ( ShriRam Katha ) सुन लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। बता दें शो रामायण धारावाहिक ( Ramayan Serial ) अब एक और चैनल पर फिर से शुरू हो गई है।

Hindi News/ Entertainment / TV News / ‘Ramayan’ की सफलता देख खुश हुए उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu , भारतीय महाकव्यों को कहा-‘शुक्रिया’

ट्रेंडिंग वीडियो