
happu singh of bhabhi ji ghar par hai actually looks so handsome
छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ अक्सर सुर्ख़ीयों में बना रहता हैं। बता दें कि शो को केवल घर की महिलाएं ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। ड्रामा से भरपूर इस शो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस शो में काम करने वाले हर एक कलाकार का एक अलग ही अंदाज़ हैं।
इस शो में हर एक कलाकार ऐसा भी है जिन की रियल लाइफ़ तस्वीर को देखकर उनको पहुंचाना काफ़ी ज़्यादा मुश्किल हो गया हैं। हम बात किसी और की नहीं बल्कि इस शो में 'हप्पू सिंह' का किरदार निभा रहे के बारे में कर रहे हैं। 'हप्पू सिंह' इस शो में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसा हंसा कर पागल कर देते हैं।
हप्पू सिंह का बोलने का तरीक़ा भी बाक़ी कलाकार से बिलकुल अलग है यही कारण है कि उन्हें काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जाता हैं। इस शो में उनके मूछों को भी काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जाता हैं। वह अपनी मूँछ के कारण ही काफ़ी अलग लगते हैं। एक्टर की पर्सनालिटी देखकर दर्शकों को हँसी आ जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक्टर रियल लाइफ़ में बिलकुल अलग हैं।
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। उन तस्वीरों में उन्हें देखकर पहुँचाना काफ़ी ज़्यादा मुश्किल हो रहा हैं। ज़्यादातर लोग उन्हें उनके रियल नाम से नहीं बल्कि इस शो की वजह से हप्पू सिंह के नाम से ही जानते हैं। उनका रियल नाम योगेश त्रिपाठी है जो सिर्फ़ 39 वर्ष के हैं।
बता दें कि शो के वजह से ही अभिनेता योगेश त्रिपाठी आज काफ़ी मशहूर हुए हैं। इस शो से उन्हें काफ़ी ज़्यादा लोकप्रियता हासिल हुई हैं। दर्शक के कॉमेडी को देखना पसंद करते हैं। उनकी सोशल मीडिया की बात करें तो सोशल मीडिया पर भी उनकी फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार हैं। रियल लाइफ़ में वो काफ़ी ज़्यादा हैंडसम हैं।
Updated on:
10 Apr 2022 03:37 pm
Published on:
10 Apr 2022 03:31 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
