
disha vakani
टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यादी दिशा वकानी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में एक नई तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। यह फोटो उनके शो की नहीं बल्कि उनकी नन्ही बेटी की है। बता दें कि 2017 में अपनी बेटी के जन्म के बाद से दिशा ने तारक मेहता के सेट से छुट्टी ली हुई है।
दिशा वकानी ने हाल ही में अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उनकी बेटी का नाम ‘स्तुति’ है। वह इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि वो अपनी बेटी को पूरा समय दें। इंटरनेट पर यह तस्वीर जंगल में आग की तरह फैल गई है। एक दिन पहले शेयर की गई इस फोटो पर अब तक 11 हजार 5 सौ लोगों ने लाइक किया है।
View this post on Instagram❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️
A post shared by disha vakani (@disha.vakani) on
दयाबेन के नाम से मशहूर इस अभिनेत्री की फोटो पर ढेरों कमेंट आ रहे है। उनकी उनकी बेटी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके काम को लेकर टिप्पणी कर रहे है। कई सारे उनके फैंस तारह मेहता का उल्टा चश्मा शो को लेकर उनसे पूछ रहे है कि आप कब कमबैक करोंगी। एक यूजर ने लिखा कि आपके बिना यह शो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
Published on:
04 Jun 2019 06:38 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
