TV न्यूज

Bigg Boss 13: शेफ बने सलमान खान, लगाया ‘ढेढ़ा का तड़का’

भारत का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन (Bigg Boss 13) की शुरुआत जल्द होने वाली है।

2 min read
Sep 15, 2019
Salman khan

भारत का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन (Bigg Boss 13) की शुरुआत जल्द होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि यह शो ट्विस्‍ट, फाइट्स, विवाद, लव स्‍टोरीज और ड्रामा के कारण सुर्खियों में बना रहता है। अब इसके आगामी सीजन यानी 'बिग बॉस 13' को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल में सलमान (Salman Khan) ने नए सीजन के नए प्रोमो के लिए शॉट दिया है। इसमें वे शेफ बने नजर आ रहे हैं।

शो में 'टेढ़ा तड़का' लगाते हुए वह शेफ की जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान कुछ पकाने में व्‍यस्‍त हैं। वह खिचड़ी और रायता बनाते दिख रहे हैं, जिससे इस बात की झलक मिल रही है कि कंटेस्‍टेंट्स के लिए कैसे और किस तरह के ट्विस्ट व सरप्राइज होंगे।

फिल्‍मों की बात करें तो सलमान अब डायरेक्‍टर प्रभु देवा की फिल्‍म 'दबंग 3' में नजर आएंगे। फिल्‍म में उनके ऑपोजिट ऐक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा नजर आएंगी। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

Published on:
15 Sept 2019 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर