scriptRajasthan By-election: देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस क्यों पीछे, BJP क्यों आगे? सामने आई ये बड़ी वजह | Rajasthan By-election Congress behind and BJP ahead in Deoli-Uniara seat | Patrika News
टोंक

Rajasthan By-election: देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस क्यों पीछे, BJP क्यों आगे? सामने आई ये बड़ी वजह

Rajasthan Politics: राजस्थान में उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। जिसे देखते हुए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

टोंकOct 10, 2024 / 02:40 pm

Lokendra Sainger

Rajasthan By-election 2024: राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर लगातार दो बार हार का सामना कर रही भाजपा इस बार जीत के लिए दम लगा रही है। राज्य में सरकार भी भाजपा की होने पर लगातार मंत्री समेत पदाधिकारियों के दौरे देवली-उनियारा क्षेत्र में हो रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी खास रूप रेखा तैयार नहीं की है। महज कांग्रेस से सांसद हरीश मीना ने एक-दो बार क्षेत्र में बैठक और जनसुनवाई जरूर की है। इसके अलावा कांग्रेस संगठन की बैठक सहित अभी तक कोई तैयारी नहीं हुई है। इधर, जिस प्रकार से निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। उससे लग रहा है कि उपचुनाव का कार्यक्रम कभी भी घोषित हो सकता है।

रिक्त हो गई थी सीट

देवली-उनियारा सीट पर दूसरी बार विधायक चुने गए हरीश मीना को कांग्रेस ने गत लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। इसमें उन्होंने भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हराया था। इसके चलते यह सीट रिक्त हो गई है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान में फ्री गेहूं को लेकर आई बड़ी खबर, PM मोदी ने दिवाली से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

दावेदार लगाने लगे चक्कर

देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर टिकट के लिए दावेदार चक्कर लगाने लगे हैं। गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
गौरतलब है कि देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव-2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में दावेदार एक्टिव हो गए हैं। वहीं कांग्रेस-भाजपा ने प्रत्याशी के लिए गुप्त रूप से सर्वे तेज कर दिया है। इधर, निर्वाचन विभाग ने जहां मतदान दलों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।

Hindi News / Tonk / Rajasthan By-election: देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस क्यों पीछे, BJP क्यों आगे? सामने आई ये बड़ी वजह

ट्रेंडिंग वीडियो