14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

बीड़ी उद्योगपति के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की सर्च कार्रवाई

व्यापारियों में मचा हड़कम्प अलसुबह शहर में दौड़ी अधिकारियों की कारेंटोंक. शहर के नामी बीड़ी उद्योगपति के घर, फैक्ट्री समेत अन्य प्रतिष्ठान और नजदीकी लोगों के घर पर बुधवार अलसुबह से इनकम टैक्स विभाग ने सर्च की कार्रवाई शुरू की है। इससे अन्य व्यापारियों में भी हड़कम्प मच गया। टीम ने टोंक और उनियारा स्थित ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की है।

Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jan 11, 2023

व्यापारियों में मचा हड़कम्प

अलसुबह शहर में दौड़ी अधिकारियों की कारें
टोंक. शहर के नामी बीड़ी उद्योगपति के घर, फैक्ट्री समेत अन्य प्रतिष्ठान और नजदीकी लोगों के घर पर बुधवार अलसुबह से इनकम टैक्स विभाग ने सर्च की कार्रवाई शुरू की है। इससे अन्य व्यापारियों में भी हड़कम्प मच गया। टीम ने टोंक और उनियारा स्थित ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की है।

एक साथ करीब 150 अधिकारियों की टीम को देखकर कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। वहीं शहर के लोग भी लगातार गुजरी कारों को देखकर चकित रह गए। हालांकि आयकर विभाग ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जिस तरह से कार्रवाई की गई। उससे लगता है कि कोई खामी की जानकारी मिली थी।

लोगों ने बताया कि सुबह करीब ६ बजे कई कारों का काफिला एक साथ शहर में गुजरा। कलक्ट्रेट के सामने चाय का ठेला लगाने वाले कन्हैयालाल ने बताया कि सुबह उसके ठेले पर आगे चल रही कार आके रुकी। उसमें कुछ लोग पुलिस की वर्दी में थे। अचानक रुकी कार से वह सहम गया। हालांकि कार में सवार अधिकारियों ने कुछ पता पूछा। इसके बाद उक्त पते की दिशा में वे चले गए।

टीम ने टोंक में बीड़ी कारोबारी के कार्यालय, गोदाम, आवास समेत इसकी शाखा और नजदीकी रिश्तेदारों के यहां समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर सर्च की कार्रवाई की। विभाग के अधिकारी फर्म के ठिकानों में रखे रिकॉर्ड खंगालते रहे। कार्रवाई सम्भवतया गुरुवार तक चलेगी। हालांकि टीम में शामिल कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहा था।


उनियारा. आयकर विभाग की ओर से कस्बे स्थित बीड़ी कारखाने में सर्वे कार्य किया। आयकर विभाग के अधिकारी मय पुलिस जाप्ते के बुधवार अलसुबह करीब कारों में सवार होकर यहां पहुंचे। उन्होंने ककोड गेट के पास स्थित बीड़ी व्यवसायी के कारखाने, मुसाफिर खाने के पास स्थित गोदाम तथा स्थानीय कारखाने के मैनेजर के कामधेनु सर्कल के पास स्थित फार्म हाउस पर जाकर कब्जा जमा लिया।

कारखाने के स्थानीय मैनेजर का इंतजार करने लगे। दिनभर इंतजार के बाद दोपहर सवा तीन बजे मैनेजर के आने पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इस बीच अधिकारियों जहां कारखाने में किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। वहीं उन्होंने बात तक नहीं की। इधर आयकर विभाग के अधिकारियों के आने तथा टोंक में बीड़ी व्यवसायी के यहां छापे की कार्रवाई की खबर फैलने पर दिनभर जहां कस्बे में खासी चर्चा रही। वहीं कारखाने के सामने से गुजरने वाले कौतूहल भरी नजर से वहां खड़ी गाड़ियों एवं अधिकारियों को देखते रहे।