
प्रकाश राज
Prakash Raj Chandrayaan 3: सोशल मीडिया पर साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय चंद्रमा मिशन पर तंज कसा है। ऐसे में ट्विटर यूजर भड़क गए। वे प्रकाश राज की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।
जहां एक तरफ हर कोई चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक अलग माहौल बना दिया है। इतना ही नहीं भारत के वैज्ञानिक मिशन का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
ट्रोल हुए प्रकाश राज
प्रकाश राज ने ट्विटर पर बनियान और लुंगी पहने एक आदमी का कार्टून शेयर किया, जो चाय डालता नजर आ रहा है। इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर"। इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स का ये रहा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, “आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए।” तीसरे यूजर ने लिखा, “देशद्रोही हो क्या? यहां का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो। चंद्रयान 3 सफल होगा। हर भारतीय इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्रकाश राज जैसे अर्बन नक्सलियों और देश विरोधियों की दुआ कबूल नहीं होगी।”
23 अगस्त के दिन कर सकता है लैंडिंग
ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की चंद्रयान-3 से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। चंद्रयान-3 मिशन अपने आखिरी पड़ाव में है। योजना के अनुसार, 23 अगस्त के दिन चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यह लैंडिंग कर सकता है। लेकिन, यह इतना आसान नहीं है। यही वजह है कि इसरो के साथ-साथ पूरा देश इस दिन के लिए सांसें थामकर बैठा है।
Updated on:
21 Aug 2023 01:41 pm
Published on:
21 Aug 2023 01:39 pm

बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
