7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘गांजा शंकर’ के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, ‘नारकोटिक्स ब्यूरो’ ने जारी किया फरमान

South Film Ganja Shankar: तेलुगु अपकमिंग मूवी 'गांजा शंकर' के निर्माताओं को झटका देते हुए तेलंगाना राज्य एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीएसएनएबी) ने फिल्‍म मेकर्स को फिल्‍म के नाम से 'गांजा' शब्द हटाने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Mall

Feb 18, 2024

south_film_ganja_shankar.jpg

South Film Ganja Shankar

South Film Ganja Shankar: फिल्म 'गांजा शंकर' को लेकर बड़ी अपडेट आई है। खबरों की मानें तो ‘नारकोटिक्स ब्यूरो’ ने फिल्म 'गांजा शंकर' के मेकर्स को नसीहत देते हुए फिल्‍म का नाम बदलने के लिए कहा है। फिल्म के शीर्षक और यूट्यूब पर अपलोड किए गए ट्रेलर के संबंध में टीएसएनएबी ने अभिनेता साई धर्म तेज, फिल्म के निर्माता और निर्देशक से कहा है कि यदि गांजा/नशीले पदार्थों के संबंध में कोई भी आपत्तिजनक दृश्य शामिल किया गया तो उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

टीएसएनएबी के निदेशक संदीप शांडिल्य ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता धर्म तेज, निर्माता एस. नागवंशी और निर्देशक संपत नंदी को नोटिस जारी किया है।
टीएसएनएबी का मानना है कि फिल्म का शीर्षक और ट्रेलर में शामिल दृश्य नशीली दवाओं की खपत और बिक्री का महिमामंडन करते प्रतीत होते हैं, जो संभावित रूप से एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन है।
नोटिस में कहा गया है, "हमारा मानना है कि फिल्म 'गांजा शंकर' संभावित रूप से नशीले पदार्थों के सेवन के अपराध को उकसाने या बढ़ावा देने का काम कर रही है।'' टीएसएनएबी के निदेशक ने अभिनेता और निर्माताओं से ऐसे किसी भी दृश्य का चित्रण करने से परहेज करने को कहा क्योंकि इसका युवा पीढ़ी पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey ने Instagram पर फिर किया चौंकाने वाला पोस्ट, फैंस हुए आगबबूला

ट्रेलर का जिक्र करते हुए नोटिस में बताया गया है कि नायक द्वारा किया जाने वाला पत्तेदार सब्जियों का व्यवसाय गांजा है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के तहत कोई भी व्यक्ति अफीम पोस्त या किसी भांग के पौधे की खेती नहीं करेगा। इसमें धारा 29 का भी उल्लेख है जो अपमान और आपराधिक साजिश के लिए सजा का प्रावधान करता है।
निदेशक ने उल्लेख किया कि तेलंगाना सरकार विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के बीच नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए सभी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, "आपकी फिल्म में नायक को गांजा व्यवसायी के रूप में चित्रित करना और उसके कृत्यों का महिमामंडन करना और विशेषकर शीर्षक 'गांजा शंकर' दर्शकों, छात्रों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।"