3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजान और हनुमान चालीसा विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है, इस पर विवाद नहीं संवाद होना चाहिए

less than 1 minute read
Google source verification
prahlad_patel.png

टीकमगढ़. केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बुधवार को पृथ्वीपुर पहुंचे। वह यहां पर पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। आजन और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहे विवाद पर पटेल का कहना था कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है। इसमें विवाद नहीं संवाद होना चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि इसे लेकर जो भी विवाद कर रहे है, वह बहुत गलत कर रहे है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कि चाणक्य ने कहा था कि राजा का अपना दुख और सुख कुछ नहीं होता है। प्रजा का दुख और सुख ही राजा का दुख और सुख होता है। वर्तमान में हमाने प्रधानमंत्री भी ऐसे ही देश की सेवा कर रहे है।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय और सिंधिया पड़ोसी बने, तो आखिर भाई ने क्यों किया तंज?

उन्होंने कहा कि 2014 से देश ने आत्मनिर्भरता की ओर जो कदम बढ़ाएं तो वह अब तक जारी है। उन्होंने कहा कि 2018 में बुंदेलखण्ड में डिफेंस कॉरिडोर आपको याद होगा, वहीं 2020 में देश निर्यात के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना था कि अब भारत किसी भी शस्त्र का आयात नहीं करेगा बल्कि निर्यात करेगा। इससे भारत महाशक्ति के रुप में सामन आएगा।

रामराजा सरकार के दर्शन
इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ओरछा पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर विशेष पूजा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, विधायक शिशुपाल यादव सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

वही दूसरी ओर राजधानी भोपाल में श्यामला हिल्स पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का निवास है। इसी श्यामला हिल्स पर कद्दावर मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले भी हैं। उन्हीं बंगले में एक बंगला नंबर बी-5 ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा सरकार में आवंटित हुआ है। बंगले में गृह प्रवेश के बाद से सिंधिया का बंगला चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

Story Loader